Advertisement

चमत्कार हो गया...वैज्ञानिकों ने फिर से उगा दिया मेंढक का पैर, अब सवाल ये-क्या इंसानों में दोबारा उग सकते हैं कटे हुए अंग

वैज्ञानिकों ने एक मेंढक का पैर फिर से उगा दिया. ये 5 दवाओं के कॉकटेल का कमाल है. हालांकि, वैज्ञानिकों का यह प्रयोग अभी शुरुआती स्टेज में है लेकिन इसने एक ऐसी संभावना को जन्म दे दिया है जिससे पहले कभी संभव ही नहीं माना जाता था.

5 दवाओं के कॉकटेल से उगा मेंढक का पैर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST
  • 5 दवाओं के कॉकटेल से उगा दिया मेंढक का पैर
  • शुरुआती स्टेज में है वैज्ञानिकों का यह प्रयोग

क्या किसी जीव का कटा हुआ अंग वापस से उग सकता है? हां, आपने स्टारफिश के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन वह अपने किसी पार्ट को खुद ही शिकारी से बचने के लिए अलग करती है जो बाद में उग भी जाता है. लेकिन, ऐसा कोई जीव जिसके पैर, हाथ हों उसके कटे हुए अंग के फिर से उगने के बारे में आपने शायद नहीं सुना होगा. इस मसले पर बात इसलिए क्योंकि वैज्ञानिकों ने वो काम कर दिखाया है जिसे अब तक असंभव समझा जाता था. पढ़ने या सुनने में आपको यह किसी चमत्कार से कम नहीं लगेगा.

5 दवाओं के कॉकटेल से उगा दिया मेंढक का पैर
टफ्ट्स यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक मेंढक का पैर फिर से उगा दिया. ये 5 दवाओं के कॉकटेल का कमाल है. हालांकि, वैज्ञानिकों का यह प्रयोग अभी शुरुआती स्टेज में है लेकिन इसने एक ऐसी संभावनाओं को जन्म दे दिया है जिससे पहले कभी संभव ही नहीं माना जाता था. इस तरह का प्रयोग भविष्य में किसी विकलांग जानवरों को ठीक करने के लिए काम आ सकता है. इससे आगे भविष्य में इंसानों के भी अंगों को उगाने के लिए यह प्रयोग काफी महत्वपूर्ण हो सकता है.

कई जीव अलग होने पर अंगों को दोबारा कर लेते हैं विकसित
कई ऐसे जीव हैं जिनके कोई अंग कटकर अलग हो जाएं तो वे उसे दोबारा पूरी तरह से विकसित कर सकते हैं. इसमें सैलामैंडर, स्टारफिश, केकड़े और छिपकली जैसे जीव शामिल हैं. फ्लैटवॉर्म को टुकड़ों में काट दिया जाए तो हर टुकड़ा एक पूरे जीव के रूप विकसित हो जाता है. इंसानों के शरीर में जो घाव होते हैं वह भर जाते हैं. हमारा लीवर बिल्कुल फ्लैटवॉर्म की तरह होता है. 50% खराब होने के बाद भी वह पूरी तरह से अपना आकार ले सकता है.

डायबिटीज या इसी तरह की कई अन्य बीमारियों की वजह से लाखों लोगों को अपने पैर गंवाने पड़े. इस तरह की नई खोज ऐसे लोगों के लिए आशा की एक किरण की तरह है. हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसानों या फिर स्तनधारी जीवों में अगर कोई बड़ा अंग कटकर अलग हो जाता है तो उसे प्राकृतिक तरीके से दोबारा उगाना संभव नहीं है. बड़ी चोटों के निशान को ठीक किया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement