Vaibhav Sooryavanshi In IPL 2026: 55 चौके... 65 छक्के और 680 रन... वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में मचाया गदर, एक-दो नहीं तोड़े इतने रिकॉर्ड्स

Vaibhav Sooryavanshi Records: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच खेला गया. इस मैच में RR के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स का अंबार लगा दिया. वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 334.48 की स्‍ट्राइक रेट से 29 गेंदों में 97 रन बनाए. अपनी इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्‍के लगाए. वैभव भले ही शतक से चूक गए लेकिन उनके नाम कई उपलब्धि जुड़ गई है. 

Vaibhav Sooryavanshi Records
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली. राजस्थान के इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के हर गेंदबाज की जमकर कुटाई की. वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 334.48 की स्‍ट्राइक रेट से 29 गेंदों में 97 रन बनाए. अपनी इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्‍के लगाए.

वैभव के दम पर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 243 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह से RR ने हैदराबाद को 47 रनों से हरा कर क्वालीफायर-2 में अपनी जगहा बना ली. अब राजस्थान का सामना शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स से होगा. इस मैच का विजेता फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगा. वैभव सूर्यवंशी भले ही शतक से चूक गए लेकिन उनके नाम कई उपलब्धि जुड़ गई है. आपको मालूम हो कि आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 23 अप्रैल 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी. 

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड्स 
1. गेल से आगे निकले वैभव: बिहार के 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 60 छक्के लगाते ही क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे.

2. दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन बनाए. यह आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ मैच में राजस्‍थान के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इससे पहले 2022 के दूसरे क्वालीफायर में आरसीबी के खिलाफ जोस बटलर ने 106* रन बनाए थे.

3. आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी 97 रनों की पारी के दौरान सिर्फ 16 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छुआ, जो आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है. उनके अलावा सिर्फ सुरेश रैना ही ये कारनामा कर सके हैं.

4. इस मामले में सबसे आगे निकले वैभव: 300+ स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा बार 50+ रन के मामले में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने तीसरी बार ऐसा किया है. निकोलस पूरन और जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 2-2 बर ऐसा किया है. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में 12 छक्के लगाने के साथ आईपीएल प्लेऑफ इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

5. पावरप्ले में एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 12 में से 8 छक्के पावरप्ले के दौरान लगाए, जो आईपीएल में पावरप्ले में एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है.

6. ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के 680 रन हो गए हैं. इस तरह से वह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं. इसके साथ-साथ वह एक आईपीएल सीजन में बतौर अनकैप्ड बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

7. चौके-छक्कों से आए लगभग 90% रन: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अभी तक कुल 680 रन बना चुका हैं. इसमें 55 चौके और 65 छक्के शामिल है. इस तरह से वैभव ने 680 रनों में से 610 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बनाए हैं, जो उनके कुल रनों का 89.7% है. 

एक IPL सीजन में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन
680: वैभव सूर्यवंशी (RR, 2026)*
625: यशस्वी जायसवाल (RR, 2023)
616: शॉन मार्श (PBKS, 2008)

एक IPL पारी में सर्वाधिक छक्के (भारतीय)
12: वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, 2026
12: वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, 2026 ELM
11: मुरली विजय (CSK) बनाम RR, 2010

IPL के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स
वैभव सूर्यवंशी: 65 सिक्‍स (2026)
क्रिस गेल: 59 सिक्‍स (2012)
आंद्रे रसेल: 52 सिक्‍स (2019)

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी
16: सुरेश रैना Vs पंजाब किंग्‍स, वानखेड़े, 2014
16: वैभव सूर्यवंशी Vs सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लनपुर, 2026*
17: एडम गिलक्रिस्ट Vs दिल्‍ली कैपिटल्‍स, सेंचुरियन, 2009

IPL की एक पारी में सर्वाधिक बार 10+ छक्के लगाना
4 बार: क्रिस गेल
4 बार: वैभव सूर्यवंशी*
2 बार: अभिषेक शर्मा

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में एक पारी में सर्वाधिक सिक्‍स
11*: वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, जयपुर, 2026*
10: शुभमन गिल बनाम MI, अहमदाबाद, 2023
9: रजत पाटीदार बनाम GT, धर्मशाला, 2026

एक IPL सीजन में सर्वाधिक पावरप्ले रन
490: वैभव सूर्यवंशी (2026)*
467: डेविड वार्नर (2016)
402: ट्रेविस हेड (2024)

 

Read more!

RECOMMENDED