scorecardresearch

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, एक सीजन में जड़े सबसे ज्यादा छक्के

IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सूर्यवंशी ने गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. गेल ने साल 2012 में 59 छक्के लगाए थे.

Vaibhav Sooryavanshi breaks Chris Gayle's record Vaibhav Sooryavanshi breaks Chris Gayle's record

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक इतिहास रच दिया है. 15 साल का ये युवा बल्लेबाज टी20 क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सूर्यवंशी को गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 7 छक्कों की जरूरत थी. सूर्यवंशी अब तक इस सीजन में 60 छक्के लगा चुके हैं.

सूर्यवंशी तोड़ दिया गेल का रिकॉर्ड-
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इस सीजन में 60 छक्के लगाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सूर्यवंशी ने अर्धशतक भी पूरा कर लिया है. सूर्यवंशी ने 59 छक्के के रिकॉर्ड को 14 साल बाद तोड़ा है. इससे पहले साल 2012 में क्रिस गेल ने ये रिकॉर्ड बनाया था. तब से लेकर अब तक इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया था.

गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा-
तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था.क्रिस गेल 14 साल पहले ये रिकॉर्ड बनाया है. अब तक इस रिकॉर्ड को कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया था. क्रिस गेल ने साल 2012 में आईपीएल में 59 छक्के लगाए थे. गेल ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन अब इस रिकॉर्ड को वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया है. इस मैच से पहले सूर्यवंशी को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 7 छक्कों की जरूरत थी. इस मैच में सूर्यवंशी ने 7 छक्के लगा लिए और गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

इस सीजन में सूर्यवंशी का प्रदर्शन-
आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. सूर्यवंशी अब तक एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं. सूर्यवंशी 600 से ज्याद रन बनाकर खेल रहे हैं. सूर्यवंशी ने 6 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनका एवरेज 41 का रहा है.

ये भी पढ़ें: