scorecardresearch

IPL 2026 Orange Cap Race: ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर साई सुदर्शन, सूर्यवंशी को खेलनी होगी बड़ी पारी

IPL 2026 सीजन में ऑरेंज कैप की दौड़ काफी दिलचस्प हो गई है. गुजरात के 2 खिलाड़ी टॉप पर बने हुए हैं. साई सुदर्शन 652 रन के साथ पहले नंबर और शुभमन गिल 618 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. कोहली भी ऑरेंज कैप की दौड़ में डटे हुए हैं. विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी होगी.

Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला हो चुका है. आरसीबी फाइनल में जगह बना चुकी है. इस बीच ऑरेंज कैप की रेस और भी दिलचस्प हो गई है. इस रेस में गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है. टॉप 2 खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स टीम से हैं. साई सुदर्शन और शुभमन गिल टॉप 2 पर काबिज हैं. जबकि तीसरे नंबर पर हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं. आरसीबी के विराट कोहली भी दौड़ में बने हुए हैं. जबकि विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी काफी पीछे चल रहे हैं. लेकिन अभी भी उनके पास मौका है.

ऑरेंज कैप की रेस में सुदर्शन टॉप पर-
आईपीएल के इस सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी साई सुदर्शन टॉप पर हैं. उन्होंने 15 मैचों में 652 रन बनाए हैं. इस दौरान सुदर्शन ने एक शतक लगाया है. जबकि 7 बार अर्धशतक बनाया है. उनका स्ट्राइक रेट 157 का रहा है. सुदर्शन ने 29 छक्के भी लगाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 100 रन है.

दूसरे नंबर पर शुभमन गिल-
गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 14 मैच में 618 रन बनाए हैं. इसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 4 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. गिल ने इस सीजन में कोई शतक नहीं लगाया है. गिल ने इस सीजन में 30 छक्के लगाए हैं.  उनका स्ट्राइक रेट 159 का है. गिल का सर्वोच्च स्कोर 86 रन है.

तीसरे नंबर पर क्लासेन का कब्जा-
ऑरेंज कैप की रेस में तीसे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन का कब्जा है. क्लासेन ने 14 मैचों में 606 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 अर्धशतक लगाया है और 5 बार 30 रन से ज्यादा का स्कोर किया है. क्लासेन ने 30 छक्के भी लगाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 69 रन है.

चौथे नंबर पर विराट कोहली-
ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे नंबर पर आरसीबी के विराट कोहली हैं. कोहली ने 15 मैचों में 600 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 105 रन है. उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. कोहली ने 3 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. कोहली ने इस सीजन में 32 छक्के लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 164 का रहा है.

5वें नंबर पर केएल राहुल-
ऑरेंज कैप की दौड़ 5वें नंबर पर दिल्ली के केएल राहुल हैं. उन्होंने 14 मैच में 593 रन बनाए हैं. राहुल ने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाया है. उनका अधिकतम स्कोर 152 रन है. लोकेश राहुल ने 31 छक्के लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 174 का रहा है. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स लीग स्टेज से बाहर हो गई है. इसलिए केएल राहुल के पास अब मौका नहीं बचा है.

छठे नंबर पर विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यवंशी-
ऑरेंज कैप की रेस में छठे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का कब्जा है. सूर्यवंशी ने 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी ने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. इस बल्लेबाज ने 6 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनका अधिकतम स्कोर 103 रन है. सूर्यवंशी सिक्सर किंग के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं. भले ही सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में पीछे हैं. लेकिन अभी उनके पास आगे निकलने का मौका है.

ये भी पढ़ें: