scorecardresearch

गुजरात के खिलाड़ी साई सुदर्शन के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 2 बार हिट विकेट आउट होने वाले IPL के पहले खिलाड़ी

IPL 2026 के पहले क्वालिफायर में GT के खिलाड़ी साई सुदर्शन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. सुदर्शन आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो 2 बार हिट विकेट आउट हुए हैं. इससे पहले कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं हुआ है, जो 2 बार हिट विकेट आउट हुआ है. इस सीजन के क्वालिफायर से पहले सुदर्शन साल 2022 सीजन में हिट विकेट आउट हुए थे.

Sai Sudharsan Sai Sudharsan

आईपीएल के इस सीजन में गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी साई सुदर्शन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऑरेंज कैप की दौड़ में साई सुदर्शन सबसे आगे हैं. लेकिन आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में साई सुदर्शन के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे शायद ही कोई खिलाड़ी अपने नाम दर्ज कराना चाहता हो. साई सुदर्शन आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो दो बार हिट विकेट आउट हुए हैं.

RCB के खिलाफ हिट विकेट हुए सुदर्शन-
आईपीएल के इस सीजन के पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी साई सुदर्शन हिट विकेट होकर पवेलियन लौटे. जब गुजरात टाइटन्स का तीसरा ओवर चल रहा था, उस दौरान सुदर्शन बैटिंग कर रहे थे और गेंद आरसीबी के गेंदबाज जैकब डफी के पास थी. सुदर्शन ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर कट शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के पार चली गई. लेकिन उनके हाथ से छूट गया और बैट स्टंप से टकरा कराया. इस तरह वे हिट विकेट आउट हो गए.

साल 2022 में भी हिट विकेट हुए थे सुदर्शन-
इससे पहले भी साई सुदर्शन आईपीएल में हिट विकेट हो चुके हैं. ये साल 2022 का था. उस समय साई सुदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. जबकि गेंदबाज किरोन पोलार्ड गेंदबाजी कर रहे थे. पोलार्ड ने बाउंसर गेंद फेंकी थी. इसपर सुदर्शन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की थी. लेकिन शॉट मिस गया. उस दौरान सुदर्शन के हाथ बल्ला निकलकर ऑफ स्टंप से टकरा गया. इस तरह से सुदर्शन हिट विकेट आउट हो गए थे.

सुदर्शन के नाम दर्ज हो गया अनचाहा रिकॉर्ड-
साई सुदर्शन साल 2022 में हिट विकेट आउट हुए थे और अब साल 2026 में पहले क्वालिफायर में हिट विकेट आउट हुए हैं. इस तरह से सुदर्शन आईपीएल इतिहास में 2 बार हिट विकेट आउट हुए हैं. सुदर्शन आईपीएल के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जो 2 बार हिट विकेट आउट हुए हैं. इससे पहले आईपीएल में ऐसा कोई भी बल्लेबाजी नहीं हुआ, जो 2 बार हिट विकेट आउट हुआ है. इस तरह से सुदर्शन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर सुदर्शन-
साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे ऊपर हैं. सुदर्शन ने 15 मैचों में अब तक 652 रन बना चुके हैं. इस दौरान सुदर्शन ने एक शतक औरर 7 अर्धशतक लगाया है. उन्होंने 29 छक्के लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 159 का रहा है. उनका हाईएस्ट स्कोर 100 रन है.

ये भी पढ़ें: