
Virat Kohli (Photo/PTI)
Virat Kohli (Photo/PTI)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 92 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया. आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच में कई रिकॉर्ड बने. इस दौरान कई मजाकिया मौके पर देखने को मिले. इसमें एक विराट कोहली का बाबाजी का ठुल्लू वाले जश्न की तस्वीर वायरल हो गई.
कोहली का बाबाजी का ठुल्लू अंदाज वायरल-
आईपीएल के पहले क्वालिफायर मैच में कई मजाकिया मोमेंट्स सामने आए. इसमें एक विराट कोहली का बाबाजी का ठुल्लू वाला जश्न भी शामिल है. कोहली का ये जश्न वायरल हो गया है और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. विराट कोहली ने ये जेस्चर उस समय बनाया, जब गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज जोस बटलर आउट हुए. इस खतरनाक बल्लेबाज के आउट होने के बाद कोहली ने बाबाजी का ठुल्लू वाला अंदाजा दिखाया.अब कोहली की ये तस्वीर वायरल हो रही है.

पहले भी कोहली का ये अंदाज हो चुका है वायरल-
आईपीएल के पहले क्वालिफायर में विराट कोहली का बाबाजी का ठुल्लू वाला अंदाज वायरल हो रहा है. लेकिन ये पहली बार नहीं है, जब कोहली ने मैच के दौरान ये जेस्चर दिखाया है. इससे पहले भी कोहली का इस तरह का मजाकिया अंदाज वायरल हो चुका है. लेकिन वो मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच था. जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी, उस समय साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान जब डी कॉक आउट हुए तो हर खिलाड़ी जश्न में डूब गया. इस दौरान विराट कोहली ने बाबाजी का ठुल्लू वाला जश्न मनाया. आपको बता दें कि बाबाजी का ठु्ल्लू स्टाइल कॉमेडियन कपिल शर्मा ने फेमस किया था.
आरसीबी ने फाइनल में बनाई जगह-
आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटन्स को 92 रनों से हराया. आरबीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. आईपीएल के क्वालिफायर मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इस दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की. पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान पाटीदार ने 9 छक्के लगाए और 5 चौके लगाए. क्रुणाल पांड्या ने पाटीदार को पूरा साथ दिया. पांड्या ने 28 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. इतने बड़े स्कोर के जवाब में जीटी ने 19.3 ओवर में 162 रन ऑलआउट हो गई. गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा रन राहुल तेवतिया ने बनाया. तेवतिया ने 68 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: