Advertisement

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में मिलेगा मौका या बैठना होगा बाहर?

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली में खेला जाएगा. फैंस को उम्मीद है कि इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को जरूर मौका मिलेगा. पहले मैच में सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया था.

Vaibhav Sooryavanshi
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है. पहले मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 32 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के लगाए थे. पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला था. आज यानी 15 सितंबर को दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. फैंस को उम्मीद है कि इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका जरूर मिलेगा.

सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका-
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर रखा गया था. उनको मैदान में नहीं उतारा गया. इससे फैंस को निराशा हुई. आज अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मुकाबला है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के खेलने की उम्मीद है. फैंस को उम्मीद है कि उनको सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने का मौका मिलेगा. 

पहले मैच में संजू सैमसन रहे फ्लॉप-
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को टीम में मौका मिला था. हालांकि संजू पहले मैच में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. संजू ने 10 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि ओपनिंग जोड़ी के दूसरे बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 82 रन बना डाले. उन्होंने 7 छक्के भी लगाए. इस बार फैंस को उम्मीद है कि वो सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए देख पाएंगे.

आखिरी टी20 टूर्नामेंट सूर्यवंशी का प्रदर्शन-
वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टूर्नामेंट जिम्बाब्वे में खेला था. उस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली थी. 3 मैचों की सीरीज में सूर्यवंशी ने 151 रन बनाए थे. वैभव को उस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में 50 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. जबकि दूसे मैच में 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए थे. सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 49 गेंदों में 81 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement