Advertisement

टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का क्या है अगला टारगेट? जानें अगले मुकाबलों के बारे में

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया जश्न के मूड में है. खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत हो रहा है. हालांकि इस बीच फैंस को टीम इंडिया के अगले दौरे इंतजार है. टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

Team India
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है. पूरा देश इस उपलब्धि पर जश्न मना रहा है. चैंपियन खिलाड़ियों का अपने घर लौटने पर जोरदार स्वागत हो रहा है. इस बीच कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि अब टीम इंडिया का अगला टारगेट क्या है? टीम इंडिया अगला मुकाबला खेलने के लिए कब मैदान में उतरेगी? आपको बता दें कि टीम इंडिया को अगला मैच खेलते देखने के लिए फैंस को करीब 3 महीने तक इंतजार करना होगा.

अफगानिस्तान से होगा अगला मुकाबला-
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को अगली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलनी है. टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ चंडीगढ़ में 6 जून से टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया 14, 17 और 20 जून को वनडे मैच खेला जाएगा. पहला मैच धर्मशाला, दूसरा मैच लखनऊ, तीसरा मैच चेन्नई में खेला जाएगा. 

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा-
अफगानिस्तान से मुकाबलों के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. जबकि 3 वनडे मुकाबले होंगे. इस दौरे की शुरुआत टी20 मुकाबले से होगी. ये मुकाबला एक जुलाई को चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला जाएगा. 11 जुलाई को आखिरी टी20 मैच होगा. इसके बाद 14 से 19 जुलाई के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी.

भारत का श्रीलंका दौरा-
इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाएगी. ये दौरान अगस्त 2026 में होगा. इस दौरान 2 टेस्ट मैच और 2 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे.
सितंबर 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे.

वेस्टइंडीज का भारत दौरा-
वेस्टइंडीज की टीम का सितंबर में भारत दौरा होगा. इस दौरान टीम इंडिया 3 वनडे मैच खेलेगी. इसके साथ ही 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे.

भारत का न्यूजीलैंड दौरा-
अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. इस दौरान टीम को 2 टेस्ट मैच और 3 वनडे खेलना है. इस दौरे पर 5 टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे.

श्रीलंका का भारत दौरा-
दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत आएगी. इस दौरान 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. जबकि 3 टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement