scorecardresearch

Cricket World Cup: 1983, 2007, अब 2026... जानें अजब संयोग की गजब कहानी

टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने का इशारा जिम्बाब्वे की टीम पहले ही दे देती है. जब भी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराती है तो टीम इंडिया चैंपियन बनती है. ऐसा संयोग साल 1983, साल 2007 और अब साल 2026 में भी हुआ है. इस वर्ल्ड कप में भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और टीम इंडिया चैंपियन बन गई.

Zimbabwe and Team India (Photo/PTI) Zimbabwe and Team India (Photo/PTI)

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियन बन गई है. एक बार फिर टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे की टीम लकी साबित हुई है. जिम्बाब्वे की टीम ने इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया और टीम इंडिया चैंपियन बन गई. ये सुनने में अजीब लग रहा है. लेकिन ये अजब संयोग कई बार हो सकता है. साल 1983 में वनडे वर्ल्ड कप और साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा संयोग हो चुका है. जब जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था और टीम इंडिया चैंपियन बनी थी. चलिए आपको बताते हैं कि साल 1983, साल 2007 और साल 2026 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने में जिम्बाब्वे की टीम कैसे लकी साबित हुई है.

साल 1983 वनडे वर्ल्ड कप-
साल 1983 में टीम इंडिया पहली बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी. उस समय किसी को उम्मीद नहीं थी कि टीम इंडिया फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर चैंपियन बनेगी. लेकिन टीम इंडिया ने ऐसा कारनामा किया. उस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था. जिम्बाब्वे का ऑस्ट्रेलिया को हराना और टीम इंडिया का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सिलसिला साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप तक चल रहा है. 
साल 1983 वनडे वर्ल्ड कप में जिम्ब्बावे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया था. जिम्बाब्वे ने 60 ओवर में 239 रन का स्कोर खड़ा किया था. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 226 रन तक ही पहुंच पाई थी. उस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया कपिल देव की अगुवाई में चैंपियन बनी थी.

साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप-
साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भी ये अजब संयोग का सिलसिला जारी रहा. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और टीम इंडिया चैंपियन बन गई. साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में एक नई-नवेली टीम भेजी गई थी. सभी सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर थे. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम ने कमाल कर दिया था और पहला टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया था.

साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला 12 सितंबर को खेला गया था. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए थे. जबकि जिम्बाब्वे की टीम ने 139 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था. इस वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी. जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी.

साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप-
इस साल भी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया चैंपियन बनी है. इस साल भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है. जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला 13 फरवरी को खेला गया था. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 146 रनों पर सिमट गई. जिम्बाब्वे की टीम ने 23 रनों से मुकाबला जीत लिया. इस साल फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी है.

ये भी पढ़ें: