scorecardresearch

इंडिया Vs न्यूजीलैंड हाइलाइट्स... ईशान किशन, अभिषेक शर्मा से लेकर संजू सैमसन तक, सब की साझेदारी ने टीम को तीसरी बार जितवाया कप

इंडिया Vs न्यूजीलैंड के बीच कड़ा मुकाबला रहा जिसके बाद भी टीम इंडिया ने हिम्मत को बनाए रखा और 96 रनों से न्यूजीलैंड को हरा कर, भारत को ट्रॉफी जितवा दिया. आइए देखते हैं मैच का खास हाइलाइट.

Team India Team India

मैन इन ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. भारत अब लगातार दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है. इसके साथ ही भारत ने पहली बार अपने ही देश में ये खिताब जीता और कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

भारत की धमाकेदार बल्लेबाजी
फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. मैच की शुरुआत में मैट हेनरी की तीन डॉट गेंदों के बाद संजू सैमसन ने शानदार छक्का लगाकर भारत बोहनी कर दी. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने भी कुछ बेहतरीन चौके लगाए और टीम को तेज शुरुआत दिलाई. शुरूआत में टीम ने अच्छे रन बनाएं, जो उनके लिए स्ट्रॉन्ग प्वाइंट साबित हुआ. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, अभिषेक ने भी अपना आत्मविश्वास दिखाया और उन्होंने इस मैच में अपना पहला छक्का भी जड़ दिया. 

वहीं अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने केवल 18 गेंदों में अर्धशतक हासिल कर लिया. हालांकि वे 52 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तब तक टीम को अच्छा मजबूत बेस रन मिल चुके थे.

पावरप्ले में भारत का दबदबा
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 92 रन बना दिए और सिर्फ 8 ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया.  इसके बाद संजू सैमसन ने भी आक्रामक अंदाज जारी रखा और 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/1 था. मतलब ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि टीम 250 का स्कोर बना लेगी और हुआ भी ऐसा, भारतीय बल्लेबाजों ने 256 का टारगेट न्यूजीलैंड की टीम के आगे रख दिया. 

इंडिया vs न्यूजीलैंड हाइलाइट्स

  • ईशान किशन और सैमसन की शानदार साझेदारी
  • बीच में ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक बना लिया.
  • ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच तेज रफ्तार में शतक की साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धोया और जीत का खिताब भारत के नाम करवाया. दोनों की साझेदारी ने टीम को अच्छी-खासी मजबूती दी. 
  • भारत ने 15 ओवर में ही 203 रन बना लिए थे और टीम के पास अभी भी पांच ओवर बाकी थे, जिसमें टीम ने 52 रनों का अंकड़ा छूआ. 

न्यूजीलैंड की वापसी की कोशिश लेकिन भारत ने मारी बाजी

  • न्यूजीलैंड ने बीच के ओवरों में वापसी करने की कोशिश की. जेम्स नीशम ने एक ही ओवर में तीन बड़े विकेट लेकर भारत को झटका दिया.
  • पहले उन्होंने संजू सैमसन को 89 रन पर आउट किया, फिर ईशान किशन का विकेट लिया और उसी ओवर में सूर्यकुमार यादव को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया.
  • इस दौरान भारत की रन गति थोड़ी धीमी हो गई और टीम को कुछ समय के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लेकिन इसके बाद टीम ने फिर रन बटोरना शुरू कर दिया. 

आखिरी ओवर में शिवम दुबे का धमाका

  • अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बटोर लिए. उनकी इस तेज पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 255 रन पर 5 विकेट का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया.
  • यह स्कोर टी20 विश्व कप इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी माना जा रहा है.
  • न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत
  • न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फिन एलेन का कैच पहले जरूर छूट गया था, लेकिन भारत को इसका ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ा.
  • अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में फिन एलेन को आउट कर दिया. इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को पवेलियन भेज दिया.
  • इसके बाद अक्षर पटेल ने एक और झटका देते हुए ग्लेन फिलिप्स का लेग स्टंप उखाड़ दिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड की टीम
टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

टॉस और मैच की शुरुआत
मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम में एक बदलाव करते हुए मैककॉन्ची की जगह जैकब डफी को मौका दिया गया. हालांकि भारत के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड की रणनीति को ज्यादा सफल नहीं होने दिया. अंत में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और एक बार फिर टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए, उसे घर में ही रखा.

 

ये भी पढ़ें