Advertisement

एशियन गेम्स में ब्लू ब्वॉयज ने पक्का किया मेडल, सूर्यवंशी और ईशान किशन का धमाका, गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन

एशियन गेम्स में भारत का एक और मेडल पक्का हो गया. मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को सिर्फ 45 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की.

Team India (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में टीम इंडिया ने मेडल पक्का कर लिया है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज की है. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पूरी टीम को सिर्फ 45 रनों पर समेट दिया. टीम इंडिया ने इस टी20 मुकाबले में 124 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली.

मेंस क्रिकेट में मेडल पक्का-
एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट में टीम इंडिया ने मेडल पक्का कर लिया है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली. इसके साथ ही टीम इंडिया का सिल्वर मेडल पक्का हो गया. अब टीम इंडिया की नजर गोल्ड पर है. टीम इंडिया फाइनल में विरोधी टीम को हराकर गोल्ड मेडल हासिल करना चाहेगी.

श्रीलंका की टीम सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट-
श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 45 रनों को कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गई. श्रीलंका की टीम का अभी खाता भी नहीं खुला था, लेकिन उसके 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. सिर्फ 18 रन के स्कोर पर श्रीलंका के 4 विकेट गिर गए थे. जब टीम का स्कोर 31 रन था तो आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. श्रीलंका की पूरी टीम 45 रन पर ऑलआउट हो गई.

भारतीय गेंदबाजों में कमाल किया. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. जबकि वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला.

सूर्यवंशी और ईशान किशन का कमाल-
एशियन गेम्स का ये मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क मैदान में खेला गया. श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन उसका फैसला भारतीय बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया. वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत की. सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. इस दौरान सूर्यवंशी ने 2 छक्के और 6 चौके लगाए. हालाकि अभिषेक शर्मा सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. ईशान किशन ने 46 गेंदों में 80 रन बनाए. उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह से टीम इंडिया को 124 रनों से बड़ी जीत मिली.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement