टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच को भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर जीत लिया है. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 246 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह से भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर शान से फाइनल में पहुंच गई है. अब 8 मार्च को फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने. इस मैच में जहां संजू सैमसन ने 89 रन बनाए, वहीं जैकब बैथेल ने 105 रनों की शतकीय पारी खेली. इस सेमीफाइनल मैच में कुल 499 रन बने, जो रिकार्ड है. . शुरू से लेकर अंत तक भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में 5 बहुत बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं.
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में इतने रिकॉर्ड हुए ध्वस्त
सबसे अधिक रन: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 499 रन बनाए.ये टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी मैच में बने सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड 459 रनों का था, जो 2016 में खेले गए इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में बने थे. ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल मैच की बात करें तो ये दूसरा सबसे बड़ा हाईस्कोरिंग मुकाबला रहा. साल 2023 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच में कुल 517 रन बने थे.
सबसे ज्यादा छक्के: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी बना. इस मैच में कुल 34 छक्के लगे. भारत ने 19 और इंग्लैंड ने 15 छक्के लगाए. ये किसी भी टी-20 वर्ल्ड कप मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्के हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड 31 छक्कों का था, जो इसी टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में लगे थे. टीम इंडिया ने एक टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब तक भारत इस वर्ल्ड कप में 88 छक्के लगा चुका है, इस मामले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा, जिसने इसी वर्ल्ड कप में 76 सिक्स लगाए थे.
टीम इंडिया के नाम जुड़ी यह उपलब्धि: मेंस टी-20 क्रिकेट में यह कुल छठी बार रहा जब भारत ने 250 से बड़ा स्कोर बनाया. यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार ऐसा किया है.
संजू सैमसन निकले रोहित शर्मा से आगे: भारत के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन अब टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यााद छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. संजू ने मौजूदा विश्व कप में 16 छक्के लगाए हैं और वो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं.
जैकब बैथेल ने बनाया रिकार्ड: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बैथेल ने 45 गेंदों में शतक पूरा किया. यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक है. इसी मैच में उन्होंने 19 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी, जो टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी भी है. बेथेल टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बेथेल ने न्यूजीलैंड के फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन जड़े थे.
मेन्स टी-20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक रन
517 रन: साउथ अफ्रीका VS वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
499 रन: भारत VS इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026
496 रन: भारत VS न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
489 रन: भारत VS वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
488 रन: न्यूजीलैंड VS ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018
488 रन: बुल्गारिया VS सर्बिया, सोफिया, 2022
टी-20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे अधिक छक्के
34 छक्के: भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल
31 छक्के: वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026
30 छक्के: नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
28 छक्के: भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
25 छक्के: इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026
टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक छक्के (भारतीय बल्लेबाज)
16 छक्के: संजू सैमसन (2026)
15 छक्के: रोहित शर्मा (2024)
15 छक्के: शिवम दुबे (2026)
14 छक्के: ईशान किशन (2026)
14 छक्के: हार्दिक पंड्या (2026)
12 छक्के: युवराज सिंह (2007)
टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम
88 छक्के: भारत 2026 में
76 छक्के: वेस्टइंडीज, 2026
72 छक्के: साउथ अफ्रीका, 2026
62 छक्के: वेस्टइंडीज, 2024
61 छक्के: भारत, 2024
टी-20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर
260/6: श्रीलंका बनाम केन्या, जोहानिसबर्ग, 2007
256/4: भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
254/6: वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026
253/7: भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल
246/7: इंग्लैंड बनाम भारत, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल