scorecardresearch

T20 World Cup: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में बनाई अपनी जगह.. अब न्यूजीलैंड के साथ होगा मुकाबला.. 8 मार्च को 'करो या मरो' वाला मैच

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली. अब इंडिया की टीम टी20 का फाइनल न्यूजीलैंड के साथ 8 मार्च को अहमदाबाद में खेलेगी.

India Defeats England In Semifinal India Defeats England In Semifinal

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली. अब इंडिया की टीम टी20 का फाइनल न्यूजीलैंड के साथ 8 मार्च को अहमदाबाद में खेलेगी. भारत में 253 रन बनाए थे, वहीं इंग्लैंड केवल 20 ओवर में 246 रन ही बना पाया. जिसके बाद भारत ने फाइनल में अपनी जगह बना ली. आज का मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जो इंग्लैंड के लिए बाहर करने वाला स्टेडियम साबित हुआ.

क्या रहा इंग्लैंड का पावरप्ले में प्रदर्शन?
इंग्लैंड ने पारी की शुरुआत आक्रामक अंदाज़ में की और पावरप्ले के पहले ही ओवर में 13 रन जुटा लिए. यह ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला, जिसमें इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने तीन चौके लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की. हालांकि दूसरे ओवर में हार्दिक पांड्या ने भारत को पहली सफलता दिला दी. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को आउट कर दिया. सॉल्ट सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे और इस ओवर में हार्दिक ने महज दो रन ही खर्च किए. तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ इंग्लैंड ने 10 रन बनाए. इसके बाद हार्दिक पांड्या के अगले ओवर में भी इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने हाथ खोलते हुए 13 रन बटोर लिए.

जसप्रीत बुमराह ने भारत को एक और अहम सफलता दिलाई. उन्होंने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर हैरी ब्रुक को आउट कर दिया. इसके बाद वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी के लिए आए, लेकिन उनके पहले ओवर में जैकब बेथल ने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ दिए. हालांकि इसी ओवर में वरुण ने जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को झटका भी दिया. पावरप्ले के आखिरी ओवर में इंग्लैंड ने फिर आक्रामक बल्लेबाजी की और हार्दिक पांड्या के खिलाफ 15 रन बटोर लिए.

कैसा रहा इंडिया पावरप्ले?
इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने डाला. इस ओवर की तीसरी गेंद पर संजू ने शानदार चौका लगाया और अगली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. वहीं अभिषेक ने आखिरी गेंद पर कैसा रहा भारत का पावरप्ले?
अपना खाता खोला. पहले ओवर में कुल 12 रन बने. दूसरे ओवर में विल जैक्स गेंदबाजी के लिए आए, जिनकी गेंदों पर अभिषेक ने दो शानदार चौके लगाए. हालांकि ओवर की अंतिम गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह कैच आउट हो गए.

तीसरे ओवर में संजू ने जोफ्रा आर्चर पर हमला जारी रखते हुए 14 रन बटोरे. चौथे ओवर में विल जैक्स ने 11 रन खर्च किए. इसके बाद पांचवें ओवर में जेमी ओवर्टन की गेंदों पर भारतीय बल्लेबाजों ने 10 रन जोड़े. छठे ओवर में सैम करन भी महंगे साबित हुए और उन्होंने 12 रन दिए.

किसने जीता टॉस?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. वहीं इंग्लैंड ने एक बदलाव करते हुए रयान अहमद की जगह जेमी ओवर्टन को टीम में शामिल किया है.

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद.