scorecardresearch

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले हरिद्वार में विशेष पूजा, टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में गूंजे जयकारे

हरिद्वार के श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर में अखण्ड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर विशेष पूजा-पाठ किया. इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों और क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ देखने को मिली. सभी ने भारतीय टीम की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की और टीम इंडिया के समर्थन में जयकारे लगाए.

Advertisement
 Prayers for India's victory Prayers for India's victory

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इसी उत्साह के बीच उत्तराखंड के हरिद्वार में भी क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने भगवान से प्रार्थना की कि टीम इंडिया सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचे और देश का नाम रोशन करें.

हरिद्वार के श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर में अखण्ड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर विशेष पूजा-पाठ किया. इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों और क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ देखने को मिली. सभी ने भारतीय टीम की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की और टीम इंडिया के समर्थन में जयकारे लगाए.

मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना
अखण्ड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मिलकर भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष अनुष्ठान किया. पूजा के दौरान भगवान से प्रार्थना की गई कि भारतीय खिलाड़ी मैदान में शानदार प्रदर्शन करें और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाएं. पूजा के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि क्रिकेट अब सिर्फ एक खेल नहीं रह गया है, बल्कि यह देश की भावनाओं से जुड़ा हुआ है. जब भारतीय टीम मैदान में उतरती है तो पूरे देश की उम्मीदें उससे जुड़ जाती हैं.

पुजारी बोले- यह मुकाबला किसी युद्ध से कम नहीं
मंदिर के पुजारी पंडित पवन शास्त्री ने कहा कि क्रिकेट आज केवल खेल नहीं बल्कि देश के सम्मान से भी जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला किसी युद्ध से कम नहीं है. इसमें खिलाड़ियों को धैर्य, संयम और सही रणनीति के साथ खेलना होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि यदि भारतीय टीम संयम के साथ मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है, तो वह न सिर्फ सेमीफाइनल बल्कि फाइनल मुकाबला भी जीत सकती है. इससे एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप पर भारत का कब्जा होगा और पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ेगा.

अखाड़े के पदाधिकारियों ने जताया भरोसा
अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक और पंडित कुलदीप ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है. भारतीय टीम की जीत के लिए अखाड़े की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की गई है. उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को एकजुट होकर और संयम के साथ मैदान में उतरना चाहिए. यदि टीम एकजुट होकर खेलेगी तो निश्चित रूप से इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाएगी.

रिपोर्टर: मुदित कुमार
 

ये भी पढ़ें: