वेस्टइंडीज के माइकल होल्डिंग से लेकर पाकिस्तान के शोएब अख्तर तक का नाम लंबे रनअप वाले गेंदबाजों के तौर पर लिया जाता है. लेकिन इंग्लैंड का एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसने 100 किलोमीटर का रनअप लेकर सबको हैरान कर दिया. सैम बोडोआनो ने क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा रनअप लेने का रिकॉर्ड बनाया है.
14 घंटे दौड़ने के बाद फेंकी गेंद-
सैम बोडोआनो ने 14 घंटे तक दौड़कर 100 किलोमीटर का रनअप लेकर गेंदबाजी की. सैम ने नॉर्दर्न लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से दौड़ना शुरू किया और वोकिंग के वैली एंड क्रिकेट क्लब पहुंचे और गेंद फेंकी. उनकी इस गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाज उनके पिता थे. जिन्होंने सैम की ऐतिहासिक गेंद का सामना किया.
सैम के सामने क्या थी शर्तें-
गेंदबाज सैम को इस दौड़ के दौरान अपने हाथ में गेंद रखनी थी. इसके साथ ही इस दौड़ के पूरा होने के बाद आधिकारिक क्रिकेट मैच भी खेलना था. इस दौड़ के दौरान सैम को खिलाड़ियों जैसे सफेद कपड़े पहनने थे. इस मैच में अंपायर से लेकर स्कोरर और दोनों टीमों में 11-11 खिलाड़ी मौजूद रहे. हालांकि सैम का ये रिकॉर्ड अभी रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं हुआ है. सैम के इस कारनामे को रिकॉर्ड बुक में दर्ज करने से पहले जांच की जाएगी. दस्तावेजों की जांच में करीब 2 हफ्ते का समय लग सकता है.
अभी 24 किमी के रनअप का है रिकॉर्ड-
अभी सैम का रिकॉर्ड को आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है. दस्तावेजों की जांच के बाद उसको मान्यता मिलेगी. लेकिन अभी सबसे लंबा रनअप का रिकॉर्ड मेन्स कैटेगिरी के नाम दर्ज है. कैटेगिरी ने साल 2024 में 25 किलोमीटर की दूरी तय की थी. उन्होंने ईस्ट लंदन के बेथनल ग्रीन से साउथ लंदन के वैंडर्सवर्थ कॉमन तक की दूरी तय की थी. अगर सैम की गेंद को आधिकारिक तौर पर हरी झंडी मिलती है तो सैम बोडोआनो दुनिया के सबसे लंबा रनअप लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें: