Vaibhav Suryavanshi (Photo/PTI File)
Vaibhav Suryavanshi (Photo/PTI File)
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. टी20 सीरीज के लिए टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है. टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मुकाबला खेलना है. सभी मुकाबले नई दिल्ली में खेले जाएंगे.
श्रेयस अय्यर को मिली कमान-
टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मुकाबला खेलना है. इसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान किया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 15 सदस्यीय स्क्वॉड का चुनाव किया गया है.
संजू सैमसन की वापसी, सूर्यवंशी को जगह-
टीम इंडिया संजू सैमसन की वापसी हुई है. संजू सैमसन को आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं मिली थी.
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है. वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद से ही टीम इंडिया में बने हुए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन भी किया था.
फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त-
टीम इंडिया में 4 ऐसे खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनके पास फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त है. अगर ये खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास करते हैं, तभी टीम में जगह मिलेगी. इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी का नाम शामिल है.
तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया-
श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. ईशान किशन को विकेटकीपर की भूमिका मिली है. उनके साथ संजू सैमसन को भी विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है.
सूर्यवंशी का जलवा बरकरार-
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है. सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था. सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों टी20 सीरीज में 151 रन बनाए थे. इस दौरान एक मैच में उन्होंने 81 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने ये पारी सिर्फ 49 गेंदों में खेली थी. वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे पर टीम में मौका नहीं मिला था. जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कुछ खास नहुीं किया था.
टीम इंडिया में किसको मिली जगह?
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा को जगह मिली है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: