Duleep Trophy (Photo/@BCCIdomestic)
Duleep Trophy (Photo/@BCCIdomestic)
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की टीम सेंट्रल जोन के खिलाफ मैदान में है. दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. इस दौरान ईस्ट जोन के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने एक सटीक डीआरएस का फैसला लेकर अपनी बेहतरीन कप्तान का नजारा पेश किया. दरअसल ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे तो कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यवंशी के कंधे पर आ गई. इस दौरान मैदान पर एक ऐसा मौका आया, जब एक साहसिक फैसला लेना था. सूर्यवंशी ने ना सिर्फ आगे बढ़कर इस मौके को लपका, बल्कि टीम के खाते में एक विकेट भी दिलाया.
वैभव की धोनी स्टाइल कप्तानी-
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से धमाकेदार प्रदर्शन कर ही रहे हैं, लेकिन दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन के खिलाफ अपनी कप्तानी का भी लोहा मनवाया. मैच के 40वें ओवर में गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने सेंट्रल जोन के बल्लेबाज आर्यन जुयाल के खिलाफ कैच आउट की अपील की. लेकिन अंपायर ने इस अनसुना कर दिया. अब गेंद कप्तान के पाले में थी. सूर्यवंशी को डीआरएस का फैसला लेना था. मुकेश कुमार को भी बल्लेबाज के आउट होने का पूरा यकीन नहीं था. वैभव सूर्यवंशी भी असमंजस में थे. लेकिन उन्होंने आगे बढ़कर फैसला लिया और डीआरएस का इशारा किया.
DRS में बल्लेबाज आउट-
थर्ड अंपायर ने गेंद की जांच की और पाया कि गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया है. इसके साथ ही बल्लेबाज के आउट होने की पुष्टि हो गई. इसके बाद ईस्ट जोन की टीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कप्तान वैभव सूर्यवंशी खुद भी काफी खुश दिखाई दिए. टीम ने जश्न मनाया.
कप्तानी के साथ शानदार बल्लेबाजी भी की-
वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी कप्तानी के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी की. सूर्यवंशी ने 92 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान सूर्यवंशी ने 7 छक्के और 7 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने 81 गेंदों का सामना किया. सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 113.58 का रहा.
ये भी पढ़ें: