scorecardresearch

7 छक्के, 7 चौके, 81 गेंदों में 92 रन... दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार अंदाज

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली. सूर्यवंशी ने 81 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 7 चौके लगाए. इस पारी में सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 113.58 का रहा.

Advertisement
Vaibhav Sooryavanshi (Photo/@BCCIdomestic) Vaibhav Sooryavanshi (Photo/@BCCIdomestic)

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच मुकाबला हो रहा है. सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 266 रन बनाए हैं. जबकि ईस्ट जोन की पहली पारी चल रही है. इस दौरान ईस्ट जोन की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली है. वैभव अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखाई दिए. उन्होंने 92 रनों की पारी खेली. सूर्यवंशी ने इस दौरान वनडे स्टाइल में बल्लेबाजी की.

7 छक्के, 7 चौके, 81 गेंदों में 92 रन-
ईस्ट जोन के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक भरोसेमंद और धमाकेदार पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने 92 रनों की पारी खेली. हालांकि वो अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और हर्ष दुबे की गेंद पर अरशद खान ने कैच आउट किया. इस पारी के दौरान सूर्यवंशी ने 7 छक्के और 7 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने 81 गेंदों का सामना किया. सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 113.58 का रहा.

सेंट्रल जोन ने 266 रन बनाए-
इससे पहले सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए. सेंट्रल जोन की तरफ से रिंकू सिंह ने 60 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए. जबकि आर्यन जुयाल ने 46 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके लगाए. हर्ष दुबे ने 27 रनों की पारी खेली और एक छक्का लगाया. सेंट्रल जोन की तरफ से आर्यन पांडे ने 22 रन बनाए.

ओपनर अमन मोखड़े ने सिर्फ 8 रन बनाए और जल्दी ही सेंट्रल जोन का झटका लगा. हालांकि इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए. कुणाल चंदेला ने 6 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 12 रन बनाए. जबकि यश राठौड़ ने 27 रनों की पारी खेली. सारांश जैन ने 13 रन बनाए और अरशद खान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. यश ठाकुर 30 रन बनाकर नाबाद रहे.

अभिजीत और मुकेश की धारदार गेंदबाजी-
ईस्ट जोन की तरफ से गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने 3-3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. जबकि मोहम्मद शमी ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया. इसके साथ ही मोहम्मद कुनैन कुरैशी ने भी 2 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: