scorecardresearch

Team India Next Test Series: भारतीय टीम श्रीलंका से सीरीज जीती... अब भारत का अगला टेस्ट मैच कब... किस टीम से होगी टक्कर... कहां पर खेले जाएंगे मुकाबले... यहां जानिए सबकुछ

Indian Team India  Next Test Series Schedule: भारत ने श्रीलंका से दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है. अब सभी क्रिकेट प्रेमी यह जानना चाह रहे हैं कि टीम इंडिया अगला टेस्ट मैच कब और किस टीम से खेलेगी. हम आपको बता रहे हैं कि भारतीय टीम की अगली टक्कर किस टीम से, कब और कहां होने वाली है?

Advertisement
Indian Team after Winning the Series Against Sri Lanka (Photo: PTI) Indian Team after Winning the Series Against Sri Lanka (Photo: PTI)

Cricket News: टीम इंडिया (Team India) श्रीलंका से दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने के बाद अब अगली टेस्ट चुनौतियों के लिए तैयार है. डब्ल्यूटीसी 2025-27 फाइनल के मद्देनजर अगली टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम है. आपको मालूम हो कि भारतीय टीम अपनी अगली टेस्ट सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. टीम इंडिया इस दौरे पर न्यूजीलैंड से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन में 19 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से होगी. इसके बाद इस सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 के बीच खेला जाएगा. 

फिर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी घरेलू टेस्ट सीरीज
न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया अपने घर पर लौट आएगी. इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी. भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी से 25 जनवरी 2027 तक नागपुर में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. फिर दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 29 जनवरी से 2 फरवरी 2027 तक चेन्नई में खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट मैच 11 फरवरी से 15 फरवरी 2027 तक गुवाहाटी में होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 19 फरवरी से 23 फरवरी 2027 तक रांची में खेला जाएगा. इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 27 फरवरी से 3 मार्च 2027 तक अहमदाबाद में खेला जाएगा. 

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज भारत के लिए अहम क्यों 
यदि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट हार जाती है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी. ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराने के बावजूद भारत का अंतिम अंक प्रतिशत करीब 59.26 फीसदी ही रहेगा. इसके बाद टीम इंडिया को सिर्फ अपने प्रदर्शन पर निर्भर रहने के बजाय दूसरी टीमों के नतीजों का भी इंतजार करना पड़ेगा. यही वजह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. 

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज

  • पहला वनडे: 27 सितंबर, तिरुवनंतपुरम
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर, गुवाहाटी    
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़    

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज

  • पहला टी-20: 6 अक्टूबर, लखनऊ
  • दूसरा टी-20: 9 अक्टूबर, रांची
  • तीसरा टी-20: 11 अक्टूबर, इंदौर
  • चौथी टी-20: 14 अक्टूबर, हैदराबाद
  • पांचवां टी-20: 17 अक्टूबर, बेंगलुरु

न्यूजीलैंड-भारत टी-20 सीरीज

  • पहला टी-20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
  • दूसरा टी-20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च 
  • तीसरा टी-20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
  • चौथा टी-20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड    
  • पांचवां टी-20: 1 नवंबर, हैमिल्टन     

न्यूजीलैंड-भारत वनडे सीरीज

  • पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन 
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई    
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई    

न्यूजीलैंड-भारत टेस्ट सीरीज

  • पहला टेस्ट: 19-23 नवंबर, वेलिंगटन    
  • दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर-1 दिसंबर, क्राइस्टचर्च 

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज

  • पहला वनडे: 13 दिसंबर, दिल्ली    
  • दूसरा वनडे: 16 दिसंबर, बेंगलुरु
  • तीसरा वनडे: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज

  • पहला टी-20: 22 दिसंबर, राजकोट
  • दूसरा टी-20: 24 दिसंबर, कटक    
  • तीसरा टी-20: 27 दिसंबर, पुणे

भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच रहा था ड्रॉ 
भारतीय टीम श्रीलंका से दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत चुकी है. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला गया था. कोलंबो टेस्‍ट ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ. दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी की घोषणा की थी. इसके बाद श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह से पहली पारी में भारत को 213 रन की बढ़त मिली थी. भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दे दिया. श्रीलंका ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 429 रन बनाए और फिर दोनों टीमों के कप्तानों ने फैसला किया कि इस मैच का नतीजा ड्रॉ पर ही खत्म होगा. इस वजह से इसे समाप्त किया जाए. इस तरह से दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा.