scorecardresearch

वीरेंद्र सहवाग जैसी बल्लेबाजी करते हैं आर्यवीर... पापा के स्टाइल वाले शॉर्ट्स हो रहे Viral, मिल रही तारीफ

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में आर्यवीर सहवाग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वे अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की तरह बैक फुट पंच शॉट खेलते नजर आ रहे हैं. आर्यवीर सहवाग ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए.

Advertisement
Aaryavir Sehwag Aaryavir Sehwag

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग की चर्चा हो रही है. लेकिन इस बार उनकी चर्चा उनके बेटे की वजह से हो रही है. सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आर्यवीर अपने पिता की तरह ही कुछ शॉट्स खेलते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर बाप-बेटे की बल्लेबाजी स्टाइल की चर्चा हो रही है. आर्यवीर सहवाग का ये वीडियो दिल्ली प्रीमियम लीग 2026 का है.

वायरल वीडियो में क्या है?
मैदान में आर्यवीर सहवाग के कुछ शॉट्स बिल्कुल अपने पिता के ट्रेडमार्क स्टाइल जैसे हैं. आर्यवीर का बैकफुट पंच शॉट पूरी तरह से उनके पिता सहवाग जैसा है. वीडियो देखकर लग रहा है कि आर्यवीर वीरेंद्र सहवाग की कॉपी कर रहे हैं. इस वीडियो में आर्यवीर कई शॉट्स खेलते हैं, ये सभी शॉट्स बिल्कुल वीरेंद्र सहवाग जैसे हैं.

आर्यवीर ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए-
जिस मुकाबले का ये वीडियो वायरल हो रहा है. ये मुकाबला दिल्ली लायंस और न्यू दिल्ली टाइगर्स के बीच खेला गया था. आर्यवीर दिल्ली लायंस की टीम का हिस्सा हैं. इस लीग के 35वें मुकाबले में आर्यवीर ने 14 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रनों की तूफानी पारी खेली. आर्यवीर ने अपनी बल्लेबाजी से पिता वीरेंद्र सहवाग की पुरानी यादें ताजा कर दीं.

आर्यवीर ने क्या कहा?
आर्यवीर ने बताया कि शुरुआती मैचों में बड़े गेंदबाजों का सामना करते वक्त वह थोड़े नर्वस थे. ऐसे में पिता की एक खास सलाह काम आई. आर्यवीर ने कहा कि गेंदबाज के नाम या उसकी साख को मत देखो, सिर्फ बॉल पर रिएक्ट करो. क्रीज पर लगातार खुद से बस एक ही बात दोहरानी है कि गेंद को देखो और सीधा खेलो. 2-3 चौके निकलने के बाद घबराहट खत्म हो जाती है और फिर आप अपने स्वाभाविक खेल की लय में आ जाते हैं.

दिल्ली लायंस को मिली जीत-
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली लायंस को आर्यवीर और कृष यादव ने 41 रनों की अच्छी शुरुआत दी. इसके साथ ही नीतीश राणा के 50 रन और कप्तान आयुष दोसेजा के 64 रनों की बदौलत दिल्ली लायंस ने जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें: