scorecardresearch

दुनिया का सबसे तेज धावक बना रोबोट, उसैन बोल्ट का तोड़ा रिकॉर्ड

चीन के बीजिंग में दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स में एक रोबोट ने उसैन बोल्ट के 100 मीटर के वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोबोट ने 9.39 सेकंड में दौड़ पूरी की. जबकि उसैन बोल्ट ने साल 2009 में 100 मीटर की रेस 9.58 सेकंड में पूरी की थी.

Advertisement
Robot (Photo/ChatGPT) Robot (Photo/ChatGPT)

चीन की राजधानी बीजिंग में दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स में 2000 से ज्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट हिस्सा ले रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि ये रोबोट सिर्फ मुकाबला नहीं कर रहे, बल्कि रिकॉर्ड भी बना रहे हैं. ये रोबोट इंसानों के रिकॉर्ड को चुनौती दे रहे हैं. एक रोबोट ने तो दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड को ही पीछे छोड़ दिया.

रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ड का रिकॉर्ड-
वर्ल्ड ह्यूमनॉइड ऑरोबोट गेम्स में 100 मीटर की दौड़ में रोबोट ने इतिहास रच दिया. 'Tianzhuo' नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट ने दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट के 100 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. 

9.39 सेकंड़ में 100 मीटर की दौड़ पूरी-
Tianzhuo रोबोट ने 100 मीटर की दौड़ सिर्फ 9.39 सेकेंड में पूरी कर ली, जबकि जमैका के धावक उसैन बोल्ट ने यह दूरी 9.58 सेकेंड में पूरी की थी. बोल्ट ने 2009 में बर्लिन में हुई World Athletics Championship में सबसे कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करने का शानदार रिकॉर्ड कायम किया था. 100 मीटर की दौ़ड में बोल्ट का यह रिकॉर्ड 17 वर्षों से कायम है और कोई इंसान तो इसे अब तक नहीं तोड सका है.

टेस्ट रन में एक रोबोट ने 9.32 सेकंड में तय की थी दूरी-
अब एक रोबोट ने बोल्ट के उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को ध्वस्त करके नयी मिसाल कायम कर दी है. जिस रोबोट ने यह कमाल कर दिखाया है, उसे Beijing Innovation Centre of Humanoid Robotics ने बनाया है. वहीं, इससे पहले एक टेस्ट रन में चीनी कंपनी Honor के रोबोट ने 100 मीटर की दूरी तय करने में केवल 9.32 सेकेंड का समय लिया था.

हाई जंप में बनाया रिकॉर्ड-
बीजिंग में चल रहे Humanoid Robots के मुकाबले में नए नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. इसी दरम्यान एक रोबोट ने स्टैंडिंग हाई जंप में 2.88 मीटर से ऊंची छलांग लगाकर इंसानों और पिछले सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया.

चीनी कंपनी ने हाई जंप में तोड़ा रिकॉर्ड-
चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree के ह्यूमनॉइड रोबोट ने हाई जंप में यह कमाल कर दिखाया. Standing High Jump की स्पर्धा में रोबोट ने 2.8843 मीटर तक ऊंची कूद का नया रिकॉर्ड कायम कर डाला और High Jump में भी इंसान यानी मानव एथलीट के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ डाला.

बीजिंग में शनिवार को दूसरे World Humanoid Robot Games का शुभारंभ हुआ. ओपनिंग सेरेमनी में हुई 400 मीटर रेस में चीन के Tiangong humanoid robot ने 39.7 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया.

5 दिन तक चलेगा गेम्स-   
बीजिंग में 5 दिन के World Humanoid Robot Games में 16 देशों के 2 हजार 56 रोबोट्स की 666 टीमें भाग ले रही हैं. ये रोबोट 51 इवेंट्स की 1 हजार 300 से ज्यादा स्पर्धाओं में अपना कमाल दिखाएंगे और यह साबित करने की कोशिश करेंगे कि आने वाला कल इनका ही है.

ये भी पढ़ें: