scorecardresearch

ध्रुव जुरेल ने दिखाया अपनी बांह पर बना 'जय जवान, जय किसान' का टैटू, जानें क्या बताई इसकी वजह

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट मुकाबला चल रहा है. इसमें ध्रुव जुरेल ने शतक बनाया. इसके बाद उन्होंने अपनी बांह पर बना स्पेशल टैटू दिखाया. जिसपर जय जवान, जय किसान लिखा था. आखिर उन्होंने ये टैटू क्यों दिखाया? इसका खुलासा उन्होंने खुद ही किया.

Advertisement
Dhruv Jurel Dhruv Jurel

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली बारी 503 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई है. भारत की तरफ से वेददत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक बनाया. ध्रुव जुरेल ने 115 रनों की भरोसेमंद पारी खेली. जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक बनाया. शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने अपनी बाह पर बना स्पेशल टैटू दिखाया. जिसकी चर्चा हो रही है. आखिर उस टैटू में क्या था और इस शतकवीर बल्लेबाज ने इस स्लोगन को क्यों दिखाया? उन्होने इसके बारे में खुद बताया.

ध्रुव जुरेल के टैटू में क्या था?
जब ध्रुव जुरेल ने शतक बनाया तो उन्होंने अपनी बाह पर बना टैटू दिखाया. शतक पूरा करने के बाद इस खिलाड़ी ने टी-शर्ट की बाह ऊपर की और उसपर बना स्पेशल टैटू दिखाया. जुरेल के बाएं हाथ पर जय जवान, जय किसान का टैटू बना था. इस टैटू के दिखाने के पीछे क्या वजह थी? इसका जवाब ध्रुव जुरेल ने दिया.

जुरेल ने क्यों दिखाया टैटू?
शतक पूरा करने के बाद ध्रुव जुरेल ने टैटू दिखाने के पीछ की वजह बताया कि उनके दादा किसान थे और पिता सैनिक रहे हैं. यह मेरी जड़े हैं और मैं इन्हेंने भूलना नहीं चाहता. इसलिए वह सलामी मेरे पिता और दादा के लिए थी. इस दौरान जुरेल ने मोहम्मद सिराज का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब भी वह सिराज से बात करते हैं, उन्हें लगता है कि सिराज उनसे ज्यादा जश्न मनाते हैं. जुरेल ने सिराज की रक्षात्मक बल्लेबाजी की तारीफ की.  

टीम इंडिया ने खड़ा किया विशाल स्कोर-
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन का स्कोर खड़ा किया. इसमें देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल का शतक शामिल है. देवदत्ता पडिक्कल ने 117 रन और जुरेल ने 115 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए और ऋषभ पंत ने 63 रनों की पारी खेली. रविंद्र जडेजा ने 43 रन का योगदान दिया. जबकि यशस्वी जायसवाल ने 45 रन बनाए. उधर, श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 8 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिर गए थे. हालांकि उसके बाद पासिंदु और मेंडिस ने स्थिति को संभाला और स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: