Advertisement

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज आज, सिंधु और मनप्रीत सिंह होंगे ध्वजवाहक, जानिए कब-कब है भारत का मुकाबला

कॉमनवेल्थ गेम्स हर 4 साल में आयोजित किए जाते हैं. ये ओलंपिक, एशियन गेम्स के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह 28 जुलाई रात 11.30 बजे से होगा.

Commonwealth Games 2022
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST
  • भारत का पहला मुकाबला 29 जुलाई को
  • लंबे अंतराल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की एंट्री

इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत हो रही है. दुनियाभर के 5000 से अधिक एथलीट 20 खेलों के 280 इवेंट में मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे. भारत की तरफ से 215 एथलीट इसका हिस्सा होंगे, जो 15 खेलों में भाग लेंगे. बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडिम में ये इवेंट आज से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा. बता दें कि 24 साल के लंबे अंतराल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की एंट्री हो रही है. पहली बार महिलाओं की क्रिकेट टीम खेलती नजर आएगी.

कब है उद्घाटन?
कॉमनवेल्थ गेम्स हर 4 साल में आयोजित किए जाते हैं. ये ओलंपिक, एशियन गेम्स के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह 28 जुलाई रात 11.30 बजे से होगा. भारत की तरफ से मेडल के सबसे प्रबल दावेदार नीरज चोपड़ा के चोटिल हो जाने के कारण टीम के हाथ थोड़ी निराशा जरूर लगी होगी लेकिन उम्मीद है कि अन्य युवा खिलाड़ी इस पर खरा उतरेंगे.

कौन होगा ध्वजवाहक? 
भारत का पहला मुकाबला 29 जुलाई से शुरू होगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. शुक्रवार को ही हॉकी, टेबल टेनिस और बैंडमिटन में भी भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. भारत की तरफ से बैडमिंटन प्लेयर पीवी संधू और हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत पवार को राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वजवाहक बनाया गया है. बता दें कि पीवी संधू को दूसरी बार भारत भारतीय दल का ध्वजवाहक होने की जिम्मेदारी मिली है.

भारतीय खिलाड़ी कब-कब मैदान में हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में - 

एथलेटिक्स (30 जुलाई)
नितेंदर रावत
मैराथन

30 जुलाई 2022, बॉक्सिंग, (पुरुष)

अमित पंघल (51kg)
मोहम्मद हुसामुद्दीन (57kg)
शिव थापा (63.5kg)
रोहित टोकस (67 kg)
सुमित कुंडू (75 kg)
आशीष चौधरी (80 kg)
संजीत कुमार (92 kg)
सागर अहलावत (92+kg)

बॉक्सिंग, (महिला)

नीतू घणघस (48 kg)
निकहत जरीन (50 kg)
जैस्मीन लैंबोरिया (60 kg)
लवलीना बोरगोहेन (70 kg)

(29 जुलाई)बैडमिंटन

अश्विनी पोनप्पा और बी सुमीत रेड्डी (मिक्स्ड डबल)

2 अगस्त
अविनाश साबले
3000 मीटर, स्टीपलेज

लॉन्ग जंप
मुरली श्रीशंकर
मोहम्मद अनस याहिया

ज्योती याराजी
100 मीटर बाधा दौड़ (महिला)

मनप्रीत कौर, शॉटपुट (महिला)

नवजीत कौर ढिल्लों, डिस्कस थ्रो (महिला)

5 अगस्त
अब्दुल्ला अबूबकर, प्रवीण चित्रवेल और एल्धोस पॉल (ट्रिपल जंप, पुरुष)
डीपी मनु और रोहित यादव, भाला फेंक (पुरुष)
संदीप कुमार और अमित खत्री, 10 किलोमीटर, दौड़ वॉक (पुरुष)

एन्सी सोजन, लॉन्ग जंप (महिला)
मंजू बाला सिंह और सरिता रोमित सिंह, हैमर थ्रो (महिला)

6 अगस्त
अमोज जैकब, नूह निर्मल टॉम, अरोकिया राजीव, मोहम्मद अजमल, नागनाथन पांडी और राजेश रमेश, 4X400 मीटर रिले (पुरुष)

भावना जाट और प्रियंका गोस्वामी, 10 किलोमीटर दौड़ वॉक (महिला)

हिमा दास, दुती चंद, सरबनी नंदा, जिलाना और एनएस सिमी, 4X100 मीटर रिले (महिला)

3 अगस्त
पीवी सिंधु (महिला एकल)
आकर्षी कश्यप (महिला एकल)
किदाम्बी श्रीकांत (पुरुष एकल)

4 अगस्त
टीसी जॉली (महिला डबल्स)
गायत्री गोपीचंद (महिला डबल्स)

सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी (पुरुष डबल्स)
चिराग शेट्टी (पुरुष डबल्स)

महिला क्रिकेट
29 जुलाई, भारत vs ऑस्ट्रेलिया, शाम 4.30 बजे
31 जुलाई, भारत vs पाकिस्तान, शाम 4.30 बजे
3 अगस्त, भारत vs बारबाडोस, शाम 11.30 बजे

हॉकी
पुरुष
31 जुलाई- भारत vs घाना
1 अगस्त- भारत vs इंग्लैंड
3 अगस्त- भारत vs कनाडा
4 अगस्त- भारत vs वेल्स

महिला
29 जुलाई- भारत vs घाना
30 जुलाई- भारत vs इंग्लैंड
2 अगस्त- भारत vs कनाडा
3 अगस्त- भारत vs वेल्स

टेबल टेनिस
पुरुष
29 जुलाई- राउंड 1 और 2 मुकाबले
30 जुलाई- राउंड 3 मुकाबले
31 जुलाई- क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले
1 अगस्त- सेमीफाइनल
2 अगस्त- फाइनल

महिला
29 जुलाई- राउंड 1 और 2 मुकाबले
30 जुलाई- राउंड 3 मुकाबले
30 जुलाई- क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले
31 जुलाई- सेमीफाइनल
1 अगस्त- फाइनल

वेटलिफ्टिंग
30 जुलाई
मीराबाई चानू (55kg) महिला
संकेत महादेव और ऋषिकांत सिंह (55 kg) पुरुष

31 जुलाई
बिंद्यारानी देवी (59 kg) महिला
जेरेमी लालरिनुंगा (67kg) पुरुष
अचिंता शुली (73 kg) पुरुष

1 अगस्त
पोपी हजारिका (64 kg) महिला
अजय सिंह (81 kg) पुरुष

2 अगस्त
उषा कुमारी (78kg) महिला
पूर्णिमा पांडे (87+kg) महिला
विकास ठाकुर, वेंकट राहुल (96 kg) पुरुष

5 अगस्त कुश्ती (पुरुष)
बजरंग पुनिया (65kg)
दीपक पुनिया (86 kg)
मोहित ग्रेवाल (125 kg)

महिला
अंशु मलिक (57kg)
साक्षी मलिक (62 kg)
दिव्या काकरान (68 kg)

6 अगस्त (पुरुष)
रवि दहिया (57 kg)
नवीन (74 kg)
दीपक (97 kg)

महिला
पूजा गहलोत (50 kg)
विनेश फोगट (53 kg)
पूजा सिहाग (76 kg)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement