Advertisement

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हा बनेंगे कुलदीप यादव, शादी की आ गई तारीख, उत्तराखंड में लेंगे सात फेरे

टीम इंडिया के फेमस क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की तारीख सामने आ गई है. कुलदीप यादव और वंशिका 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. क्रिकेटर की शादी उत्तराखंड के मसूरी में होगी. जबकि इसके बाद रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.

Kuldeep Yadav and Vanshika (Pohto/kuldeep_18)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

टीम इंडिया ने साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. अभी फैंस इसका जश्न मना ही रहे थे, तभी चैंपियन टीम के एक सदस्य ने एक और जश्न का मौका दे दिया. स्पिनर कुलदीप यादव ने शादी का ऐलान कर दिया. कुलदीप यादव इसी महीने शादी करने जा रहे हैं. उनकी शादी उत्तराखंड के मसूरी में होगी.

सात फेरे लेंगे स्पिनर कुलदीप यादव-
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर और टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के मेंबर कुलदीप यादव इसी महीने सात फेरे लेने जा रहे हैं. कुलदीप 14 मार्च को वंशिका के साथ शादी करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी के लग्जरी रिसॉर्ट में शादी करने जा रहे हैं. इस खास मौके पर चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे. इसमें बीसीसीआई से जुड़े अधिकारी और भारतीय टीम के वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है.

कुलदीप यादव की शादी पहले नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन भारतीय टीम के मैच और टी20 वर्ल्ड कप की वजह से शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी.

14 मार्च को होगी शादी-
कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को होगी. इससे पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएगी. 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. जिसमें बीसीसीआई, यूपीसीए और कई शहरों के गणमान्य लोग शामिल हो सकते हैं.
कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई 4 जून को 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी.

सीएम योगी को शादी का निमंत्रण-
क्रिकेटर कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने 8 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनको शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण भी दिया. 

कौन हैं दुल्हन वंशिका? 
कुलदीप यादव की दुल्हन वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं. दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं. लंबे समय तक दोस्ती के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. पिछले साल लखनऊ में सगाई थी और अब शादी करने जा रहे हैं. वंशिका चड्ढा के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में काम करते हैं. जबकि वंशिका ऑस्ट्रेलिया में काम करती हैं.

(आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement