Advertisement

वैभव सूर्यवंशी का ये नया लुक देखा आपने? हो रहा वायरल

वैभव सूर्यवंशी इन दिनों एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें सूर्यवंशी चश्मा लगाए हुए हैं. एक तस्वीर में वो कॉलर उठाकर पोज दे रहे हैं. उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Vaibhav Sooryavanshi (Photo/vaibhav_sooryavanshi09)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST

विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जब भी मैदान पर मौका मिलता है, वो अपना दमदार प्रदर्शन दिखाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि सूर्यवंशी सिर्फ मैदान तक ही सीमित हैं. मैदान के बाहर भी उनकी स्टाइल की चर्चा होती है. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी को नए लुक की चर्चा हो रही है. दरअसल सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.

सूर्यवंशी का स्वैग-
वैभव सूर्यवंशी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए तस्वीरों में अलग स्वैग में नजर आ रहे हैं. इसमें वे चश्मा लगाए हुए हैं. एक तस्वीर में सूर्यवंशी कॉलर उठाकर पोज देखे दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में उनका अलग ही टशन है. इन तस्वीरों के साथ सूर्यवंशी ने कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा है कि मेरे हाल की कुछ तस्वीरें. इन तस्वीरों को सूर्यवंशी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है.

फैंस को पसंद आ रहा नया लुक-
उनके इस स्वैग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. उनके इस पोस्ट पर कमेंट्स भी भर-भरकर आ रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि बेबी बॉस. एक यूजर ने लिखा कि हीरो. एक यूजर ने कहा कि भारत का सबसे पसंदीदा बच्चा. ज्यादातर यूजर्स ने इमोजी बनाकर सूर्यवंशी के इस लुक को लाइक किया है.

न्यूजीलैंड में मिले कम मौके-
वैभव सूर्यवंशी लगातार टीम इंडिया के सदस्य बने हुए हैं. लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनको खेलने के कम ही मौके मिल रहे हैं. घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ा. कोई भी मैच खेलने को नहीं मिला. जबकि न्यूजीलैंड दौरे पर उनको सिर्फ 2 मैच खेलने को मिले. इस दौरान सूर्यवंशी ने एक मैच में 49 रनों की पारी खेली, जबकि एक मैच में वो सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए.

राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए चयन-
राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए टीम में वैभव सूर्यवंशी को चुना गया है. इस सीरीज में उनकी जबरदस्त बैटिंग देखने को मिलेगी. एसीसी राइजिंग एशिया कप 2026 का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में खेला जाएगा. एशिया कप में भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है. जिसमें पाकिस्तान, नेपाल और यूएई हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement