Advertisement

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने पर कितने रुपये मिलते हैं? जानिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज का पूरा इनाम

कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को पैसे भी मिलते हैं. आइए जानते हैं इसका जवाब.

How much prize money do Commonwealth Games 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बार शूटिंग, कुश्ती और टेबल टेनिस जैसे खेल शामिल नहीं हैं, फिर भी भारत लगातार मेडल जीत रहा है. जूडो में मिले दो गोल्ड मेडल के बाद भारत के पास अब तक 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल हो चुके हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को पैसे भी मिलते हैं. आइए जानते हैं इसका जवाब.

क्या कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने पर पैसे मिलते हैं?
कॉमनवेल्थ गेम्स कराने वाली संस्था खिलाड़ियों को सिर्फ मेडल और सम्मान देती है. वह किसी भी खिलाड़ी को गोल्ड, सिल्वर या ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर नकद इनाम नहीं देती. यानी अगर कोई खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतता है, तो उसे आयोजकों की तरफ से पैसे नहीं मिलते.

भारत सरकार देती है नकद इनाम
हालांकि भारत में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से नकद इनाम दिया जाता है. खेल मंत्रालय की योजना के तहत खिलाड़ियों को तय रकम मिलती है.
गोल्ड मेडल जीतने पर 30 लाख रुपये
सिल्वर मेडल जीतने पर 20 लाख रुपये
ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 10 लाख रुपये

राज्य सरकारें भी करती हैं मदद
कई राज्य सरकारें भी अपने खिलाड़ियों को अलग से इनाम देती हैं. कुछ राज्य लाखों रुपये देते हैं, तो कुछ जगह खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, प्रमोशन, घर या जमीन जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं. हर राज्य का नियम अलग होता है. इसलिए सभी खिलाड़ियों को एक जैसी राशि नहीं मिलती.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement