Advertisement

30 छक्के, 27 चौके, 93 गेंद, 311 रन... इस बल्लेबाज ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स

दिल्ली में एक टी20 मुकाबले में आर्यन शर्मा ने तिहरा शतक लगाया और इतिहास रच दिया. आर्यन शर्मा ने 93 गेंदों में 311 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 30 छक्के लगाए और 27 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 334.41 का रहा.

Cricket
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

टी20 फॉर्मेट ने क्रिकेट का पूरा खेल ही बदल दिया है. अब चौके-छक्के लगाना कोई बड़ी बात नहीं रही. 20 ओवर के खेल में भी शतक लगाना आसान होने लगा है. लेकिन अगर टी20 क्रिकेट के पैमाने से भी तेजी से रन बनने लगे तो क्या कहेंगे? दिल्ली में एक स्कूल क्रिकेट में ऐसा ही हुआ. दिल्ली के युवा बल्लेबाज आर्यन शर्मा ने टी20 की ताबड़तोड़ बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया. आर्यन ने सिर्फ 93 गेंदों में 311 रन बनाकर इतिहास रच डाला.

93 गेंदों में 311 रनों की पारी-
स्कूल्स टोटल टी20 लीग में इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल के खिलाफ दिल्ली के सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल के प्लेयर आर्यन शर्मा ने ऐतिहासिक पारी खेली. आर्यन ने सिर्फ 93 गेंदों में 311 रन ठोक डाले. इस दौरान आर्यन ने 30 छक्के लगाए और 27 बार गेंद को चौका के लिए भेजा. उनका स्ट्राइक रेट 334.41 का रहा. आर्यन की इस पारी को देखकर लगता है कि आने वाले समय में टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना भी आसान हो जाएगा. आर्यन की पारी ने मैच का रूख बदल दिया. उनकी इस उपलब्धि ने स्कूल क्रिकेट में छिपी प्रतिभा को एक बार फिर सामने ला दिया.

आर्यन ने टीम को दिलाई जीत-
आर्यन शर्मा की ऐतिहासिक पारी की बदौलत सुमेरमल जैन स्कूल ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 389 रन बनाए. आर्यन के अलावा परिचित ने 47 रनों और रिजक कोहली ने 43 रनों की पारी खेली. परिचित ने ये पारी 33 गेंदों में खेली और इस दौरान 7 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 142.42 का रहा. जबकि कोहली ने 25 गेंदों में ये पारी खेली और 8 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 172 का रहा. 

इसके जवाब में इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल की पूरी टीम सिर्फ 142 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह से सुमेरमल स्कूल ने 247 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement