Fifa World Cup 2026: सगे भाइयों के बीच जंग! फीफा वर्ल्ड कप में भाई के खिलाफ मैदान में उतरेंगे ये 4 दिग्गज खिलाड़ी

फीफा वर्ल्ड कप में सिर्फ अलग-अलग देशों के बीच मुकाबल नहीं होता, बल्कि सगे भाइयों के बीच भी मुकाबला देखने को मिलेगा. 4 सगे भाइयों की जोड़ियां अलग-अलग टीमों की तरफ से मैदान पर आमने-सामने हो सकते हैं. चलिए आपको इन सगे भाइयों के बारे में बताते हैं.

Fifa World Cup 2026
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

दुनियाभर में तमाम देश फुटबॉल खेलते हैं. लेकिन उसमें से चुनिंदा 48 देशों को फीफा  वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका मिल रहा है. हर बार वर्ल्ड कप में देश एक-दूसरे के खिलाफ खेलते दिखाई देते हैं. लेकिन इस बार कुछ अनोखा होने वाला है. इस बार फीफा वर्ल्ड कप में 4 सगे भाई अलग-अलग देशों से मैदान में खेलते दिखाई देंगे. चार जोड़ी भाई अलग-अलग देशों की जर्सी में मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगे. इसमें विलियम ब्रदर्स, साउटर ब्रदर्स, डौए ब्रदर्स के साथ ब्रायन लुकसेन शामिल हैं.

डौए ब्रदर्स के बीच मुकाबला-
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस में जन्मे डौए ब्रदर्स एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर खेलते नजर आ सकते हैं. एक भाई फ्रांस की तरफ से खेलते नजर आएंगे तो दूसरा भाई आइवरी कोस्ट की तरह से दमखम दिखाएंगे. छोटे भाई डेजायर डौए फ्रांस की तरफ से खेलेंगे. जबकि बड़े भाई गुएला डौए आइवरी कोस्ट की तरफ से खेलेंगे. बड़े भाई गुएला अपने पिता के मूल देश आइवरी कोस्ट से खेलेंगे.

Doue Brothers (Photo/Instagram)

साउटर भाइयों के बीच जंग-
स्कॉटलैंड में पैदा हुए साउटर ब्रदर्स अब अलग-अलग देशों के लिए खेलेंगे. 27 साल के हैरी साउटर वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से मैदान में उतरेंगे तो बड़े भाई जॉन साउटर स्कॉटलैंड की टीम का हिस्सा होंगे. साउटर ब्रदर्स की मां ऑस्ट्रेलिया की हैं, जबकि पिता स्कॉटलैंड के हैं. 

Souttar Brothers (Photo/Instagram)

आमने-सामने होंगे विलियम्स ब्रदर्स-
स्पेन के स्टार खिलाड़ी निको विलियम्स हैं तो उनके सगे भाई इनाकी विलियम्स घाना की टीम का हिस्सा हैं. इनामकी विलियम्स बड़े भाई है और निको छोटे भाई हैं. 23 साल के निको विलियम्स को 2 साल पहले यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था. बड़े भाई इनाकी ने भी स्पेन के लिए एक मैच खेला है. लेकिन बाद में वे अपने पिता के मूल देश घाना की तरफ से खेलने लगे.

Williams Brothers (Photo/Instagram)

बोबे और डेरिक लुकासेन का मुकाबला-
ब्रायन बोबे और डेरिक लुकासेन की मां एक हैं और ये दोनों भाई अलग-अलग देशों की टीमों के हिस्सा हैं. ब्रायन बोबे नीदरलैंड की टीम की तरफ से खेलेंगे तो डेरिक लुकासेन घाना की तरफ से मैदान में उतरेंगे. 

Brian Brobbey and Derrick Luckassen (Photo/Instagram)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED