भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है. उनके इस फैसले से क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी है. उन्होंने अचानक फैसला लिया. हरमनप्रीत ने इस फैसले का ऐसा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए किया. हरमनप्रीत ने 51 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है. जिसमें से 30 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है. जबकि 19 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
हरमनप्रीत का कप्तानी को अलविदा-
महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत ने सभी फॉर्मेट की कप्तान छोड़ दी है. उन्होंने इसका ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम किया. 37 साल की हरमनप्रीत ने लिखा कि आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से हट रही हूं. यह आसान फैसला नहीं है. इसमें वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल हैं, जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे.
हरमनप्रीत ने बताया कि उन्होंने भारतीय टीम और महिला क्रिकेट के लिए अपना सबकुछ दिया. इसमें सिर्फ मैदान पर बहाया पसीना नहीं, बल्कि उनका समय और कई बार उनके अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का हिस्सा भी शामिल था.
हरमनप्रीत ने माना कि कप्तान के तौर पर कई मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं. ऐसे फैसले जिन्हें हर कोई समझ नहीं पाया और जिन्हें लेना भी आसान नहीं था. कई बार इन फैसलों की व्यक्तिगत कीमत भी चुकानी पड़ी, लेकिन उनका एक ही मकसद था- टीम को बेहतर बनाना और दूसरी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, खुद पर भरोसा करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का मौका देना.
हरमनप्रीत ने कहा कि वह आज कप्तानी छोड़ते हुए भावनाओं से भरे दिल के साथ जा रही हैं, लेकिन उनके भीतर सुकून भी है. उन्हें भरोसा है कि भारतीय टीम इस वक्त अच्छी स्थिति में है.
कप्तानी के तौर पर करियर-
हरमनप्रीत कौर ने 51 वनडे मैचों में टीम इंडिया की अगुवाई की है. इसके साथ ही उन्होंने 155 टी20 मुकाबले टीम की कप्तानी की है. टेस्ट में उनको सिर्फ 5 मैचों में टीम की कप्तानी का मौका मिला. टी20 मुकाबलों में टीम की जीत का प्रतिशत 59.35 रहा. उन्होंने 92 मैचों में जीत दिलाई. जबकि 57 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसी तरह से 51 वनडे में से 30 में जीत और 19 में हार मिली. एक मैच टाई और एक मैच बेनतीजा रहा. उनका जीत का प्रतिशत 58.82 का रहा. टेस्ट क्रिकेट के 5 मुकाबलों में से हरमनप्रीत ने 4 मैचों में जीत दिलाई. जबकि एक मैच में हार का सामना किया.
हरमनप्रीत का क्रिकेट करियर-
हरमनप्रीत कौर ने 164 वनडे मुकाबलों में 4541 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 24 अर्धशतक भी लगाए. इसके अलावा हरमनप्रीत ने 8 टेस्ट मैचों में 304 रन बनाए हैं. टी20 मुकाबलों में हरमनप्रीत ने 210 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने एक शतक और 18 अर्धशतक लगाया है. उन्होंने 4346 रन बनाए हैं.
लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी हरमनप्रीत-
हरमनप्रीत कौर ने एक बार बताया था कि उनको बचपन से बैटिंग करना पसंद था. उन्होंने लड़कों के साथ क्रिकेट खेला है, जो छक्के मारते थे. उन्होंने बताया था कि उनको भी छ्क्के मारने पसंद थे. हरमनप्रीत बचपन में जब क्रिकेट खेलती थी तो उनके आसपास कोई भी लड़की क्रिकेट नहीं खेलती थी. इसलिए वो लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी.
ये भी पढ़ें: