आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. ये वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला होगा. वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी और फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय करती है तो वर्ल्ड कप में टीम को 13 मैच खेलने होंगे. चलिए आपको वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल बताते हैं.
किस ग्रुप में है टीम इंडिया-
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान को रखा गया है. इसके अलावा क्वालीफायर ए टीम को भी जगह मिलेगी.
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का आगाज-
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का आगाज 7 अक्टूबर को होगा. गुरुवार यानी इस दिन टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. ये मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा. जबकि ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होगा. पाकिस्तान से मुकाबले का इंतजार पूरी दुनिया करती है. पाकिस्तान के साथ मैच जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. फैंस के लिए खुशखबरी है कि ये मुकाबला रविवार होगा. इसका मतलब है कि छुट्टी के दिन फैंस घर बैठकर आराम से मुकाबला देख पाएंगे.
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा. ये मुकाबला 14 अक्टूबर को त्श्वाने में होगा. ये मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा.
टीम इंडिया का चौथा मुकाबला क्वालीफायर ए टीम के खिलाफ खेला जाएगा. ये मुकाबला ब्लोमफोंटेन में होगा. यह मुकाबला 17 अक्टूबर यानी रविवार को खेला जाएगा.
ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला विक्टोरियाफॉल्स में रविवार को खेला जाएगा.
कितने मैच खेलेगी फाइनल खेलने वाली टीम-
आईसीसी वर्ल्ड कप में 14 टीमें अपना किस्मत आजमाएंगी. हर टीम को 5-5 मुकाबले खेलने हैं. लेकिन जो टीम सुपर-7 स्टेज में पहुंचेगी, उन टीमों को 11 मुकाबले खेलने होंगे. वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने वाली टीमें 13 मुकाबले खेलेंगी. अगर टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तक करती है तो 13 मुकाबले खेलने होंगे.
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले-
आईसीसी वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 17 नवंबर को केपटाउन खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 18 नवंबर को त्श्वाने में खेला जाएगा. दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है. वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. फाइनल के लिए 22 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है.
वर्ल्ड कप का टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल-
गुरुवार, 7 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन
रविवार, 10 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, जोहान्सबर्ग
अक्टूबर: भारत बनाम अफगानिस्तान, त्शवाने शुक्रवार, 15
रविवार, 17 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर ए, ब्लोमफोंटेन
रविवार, 24 अक्टूबर: जिम्बाब्वे बनाम भारत, विक्टोरिया फॉल्स
सेमीफाइनल-फाइनल का शेड्यूल-
बुधवार, 17 नवंबर: सेमीफाइनल 1, केपटाउन
गुरुवार, 18 नवंबर: सेमीफाइनल 2, त्शवाने
रविवार, 21 नवंबर: फाइनल, जोहान्सबर्ग
ये भी पढ़ें: