Team India (Photo/PTI)
Team India (Photo/PTI)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह वर्ल्ड कप साल 2027 में होगा. यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. इसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी. वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर से होगा. जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा.
ग्रुप स्टेज से पहले सुपर सीरीज-
वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर 2027 से होगा. ग्रुप स्टेज से पहले विंडहोक में सुपर सीरीज खेली जाएगी. इसमें तीन टीमें हिस्सा लेंगी. ये मुकाबले 2, 4 और 6 अक्टूबर को होंगे. सुपर सीरीज में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीम ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी.
ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को-
ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया 2023 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम है, जबकि भारत उस टूर्नामेंट में उपविजेता रहा था. जबकि 8 अक्टूबर को ग्रुप बी में इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा.
भारत के ग्रुप स्टेज मुकाबले-
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी. जबकि 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से जोहान्सबर्ग में मुकाबला होगा. इसके बाद 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ त्शवाने में मैच होगा. क्वालीफायर टीम के खिलाफ 17 अक्टूबर को टीम इंडिया मैदान में उतेरगी. जबकि 24 अक्टूबर को टीम इंडिया ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी.
वर्ल्ड कप में 14 टीमें लेंगी हिस्सा-
वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी. हालांकि अभी तक सिर्फ 8 टीमें ही क्वालीफाई की है. बाकी 4 टीमों का फैसला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर के जरिए होगा. क्वालीफायर में पहले नंबर की टीम सीधे ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी. बाकी 3 टीमों के बीच सुपर सीरीज खेली जाएगी. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण वर्ल्ड कप में सीधे जगह मिली है.
12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया-
वर्ल्ड कप के लिए टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए टीम शामिल है. जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर बी टीम शामिल है.
सुपर-7 स्टेज के नियम-
ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-7 मुकाबले होंगे. दोनों ग्रुप से 3-3 टीमें सुपर-7 में पहुंचेंगी. इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से ज्यादा अंक वाली टीम को सुपर-7 में खेलने का मौका मिलेगा. इस तरह से सुपर-7 में 7 टीमें हो जाएंगी.
सुपर-7 स्टेज में हर टीम 6 मुकाबले खेलेगी. ये मुकाबले 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होंगे.
कब है वर्ल्ड कप का फाइनल?
सुपर-7 स्टेज के बाद अंक तालिका में टॉप की 4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. पहले स्थान की टीम चौथे स्थान वाली टीम से भिड़ेगी. जबकि दूसरे स्थान वाली टीम और तीसरे स्थान वाली टीम के बीच मुकाबला होगा. पहले सेमीफाइनल 17 नवंबर को केपटाउन और दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को त्श्वाने में खेला जाएगा. दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है.
वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. फाइनल के लिए 22 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है.
वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल-
शनिवार, 2 अक्टूबर: क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 3, विंडहोक
सोमवार, 4 अक्टूबर: क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2, विंडहोक
बुधवार, 6 अक्टूबर: क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3, विंडहोक
गुरुवार, 7 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन
शुक्रवार, 8 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, त्शवाने
शुक्रवार, 8 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, विंडहोक
शनिवार, 9 अक्टूबर: जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर ए, बुलावेयो
शनिवार, 9 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, केपटाउन
रविवार, 10 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, जोहान्सबर्ग
रविवार, 10 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर बी, विंडहोक
सोमवार, 11 अक्टूबर: जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान, बुलावेयो
मंगलवार, 12 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर ए, पार्ल
मंगलवार, 12 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, कुगोम्पो सिटी
बुधवार, 13 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, विंडहोक बुधवार, 13
अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर बी, पार्ल गुरुवार, 14
अक्टूबर: भारत बनाम अफगानिस्तान, त्शवाने शुक्रवार, 15
अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर ए, ब्लोमफोंटेन
शुक्रवार, 15 अक्टूबर: जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया, हरारे
शनिवार, 16 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, डरबन
शनिवार, 16 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, गेबेरहा
रविवार, 17 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर ए, ब्लोमफोंटेन
रविवार, 17 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर बी, हरारे
सोमवार, 18 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, कुगोम्पो शहर
मंगलवार, 19 अक्टूबर: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, हरारे
मंगलवार, 19 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, डरबन
बुधवार, 20 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग
बुधवार, 20 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी, हरारे
गुरुवार, 21 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर ए, कुगोम्पो शहर
शुक्रवार, 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, पार्ल
शुक्रवार, 22 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग
शनिवार, 23 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, गेबेरहा
शनिवार, 23 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी, त्शवाने
रविवार, 24 अक्टूबर: जिम्बाब्वे बनाम भारत, विक्टोरिया फॉल्स
सोमवार, 25 अक्टूबर: ए2 बनाम बी3, जोहान्सबर्ग
मंगलवार, 26 अक्टूबर: बी1 बनाम ए3, गकेबरहा
बुधवार, 27 अक्टूबर: बी2 बनाम एबी4, त्शवाने
गुरुवार, 28 अक्टूबर: ए1 बनाम ए2, विक्टोरिया फॉल्स
शुक्रवार, 29 अक्टूबर: बी1 बनाम बी3, कुगोम्पो सिटी
शनिवार, 30 अक्टूबर: ए3 बनाम एबी4, विक्टोरिया फॉल्स
रविवार, 31 अक्टूबर: बी2 बनाम ए1, जोहान्सबर्ग
सोमवार, 1 नवंबर: ए2 बनाम बी1, विक्टोरिया फॉल्स
मंगलवार, 2 नवंबर: बी3 बनाम एबी4, केपटाउन
बुधवार, 3 नवंबर: बी2 बनाम ए3, डरबन
गुरुवार, 4 नवंबर: ए1 बनाम बी1, पार्ल
शुक्रवार, 5 नवंबर: ए2 बनाम एबी4, डरबन
शनिवार, 6 नवंबर: बी2 बनाम बी3, ब्लोमफोंटेन
रविवार, 7 नवंबर: ए1 बनाम ए3, केपटाउन
सोमवार, 8 नवंबर: बी1 बनाम एबी4, डरबन
मंगलवार, 9 नवंबर: बी2 बनाम ए2, गकेबरहा
बुधवार, 10 नवंबर: ए3 बनाम बी3, ब्लोमफोंटेन
गुरुवार, 11 नवंबर: ए1 बनाम एबी4, गकेबरहा
शुक्रवार, 12 नवंबर: बी2 बनाम बी1, केपटाउन
शनिवार, 13 नवंबर: ए2 बनाम ए3, ब्लोमफोंटेन
रविवार, 14 नवंबर: ए1 बनाम बी3, डरबन
बुधवार, 17 नवंबर: सेमीफाइनल 1, केपटाउन
गुरुवार, 18 नवंबर: सेमीफाइनल 2, त्शवाने
रविवार, 21 नवंबर: फाइनल, जोहान्सबर्ग
ये भी पढ़ें: