Advertisement

T20 World Cup 2026: 'थोड़ा रहम करो, हमारे गेंदबाज भी इंसान है', सोशल मीडिया पर खेल रहे पाकिस्तानी, ट्रेंड में रहे ईशान किशन

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया. इसके बाद पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्वीट्स की बाढ़ आ गई. पाकिस्तानी यूजर्स ने अपने खिलाड़ियों की आलोचना की और ईशान किशन की तारीफ की. इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मीम्स, ट्वीट्स और ट्रेंड्स को मैन्युअली रिव्यू किया.

India's Victory Celebration
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है. कोलंबो में जीत के बाद टीम इंडिया घर भी आ गई है. लेकिन पाकिस्तान में फैंस के दिलों में आग लगी हुई है. पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी ही टीम की खूब खिंचाई कर रहे हैं. हालांकि टीम इंडिया के प्लेयर ईशान किशन की तारीफ भी हो रही है. इस मैच को लेकर पाकिस्तानी सोशल मीडिया मीम्स और ट्वीट्स से भर गए हैं. ईशान किशन को आउट ऑफ सिलेबस बताया जा रहा है. पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की आलोचना हो रही है. कप्तान सलमान अली आगा को भी निशाने पर लिया जा रहा है. हालांकि सबसे ज्यादा ट्रोल बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को किया जा रहा है, क्योंकि कई लोग इन दोनों खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ तुरुप का पत्ता बता रहे थे.

इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट, मीम्स, गालियां और टी20 ट्रेंड्स को मैन्युअली रिव्यू किया तो पाया कि सबसे तीखी प्रतिक्रिया पाकिस्तान से आ रही है. ओपन सोर्स ट्रेंड ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स से यह भी पता चला कि ईशान किशन पाकिस्तान में टॉप ट्रेंडिंग में शामिल थे.

 
ईशान किशन को बताया जा रहा 'आउट ऑफ सिलेबस'-
ईशान किशन ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर पारी का पहला छक्का लगाया. पाकिस्तान के लिए ये शुरुआती चेतावनी हो सकती थी, खासकर तब जब पहले ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो चुके थे. लेकिन यहीं कहानी खत्म नहीं हुई. ईशान किशन करीब 12 घंटे तक पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड करते रहे.

एक्स पर पाकिस्तानी यूजर्स ने शाहीन अफरीदी और दूसरे गेंदबाजों की धुलाई करने वाले ईशान किशन की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि अरे भाई, उन पर थोड़ा रहम करो, धीरे खेलो, हमारे गेंदबाज भी ईंसान हैं.

एक यूजर ने नकवी के मजे लिए और लिखा कि हमारी तरफ से सिर्फ मोहसिन नकवी ही उस तरह की पारी खेल सकते हैं जैसी ईशान किशन ने खेली.

निशाने पर नकवी-
एक्स पर यूजर्स ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को घेरा. पोस्ट किए गए कि 'मोहसिन नकवी की आभा अब पीढ़ियों के कर्ज में है' कुछ दिन पहले भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के प्रस्ताव को लेकर नकवी सुर्खियों में थे. लेकिन बाद उन्होंने सरकार के ऐलान के बाद अपना फैसला बदल लिया था. हालांकि कोलंबो में भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी एक्स पर वो ट्रेंड कर रहे हैं. कुछ यूजर्स उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

इंडिया टुडे के रिव्यू से पता चलता है कि ज्यादातर ऑनलाइन यूजर्स ने अपना गुस्सा पाकिस्तान क्रिकेट के लीडरशिप पर उतारा है. एक यूजर ने लिखा कि 'जब से मोहसिन नकवी पीसीबी चीफ बने हैं, तब से लगातार हम भारत से हार रहे हैं. आज कुछ नया नहीं हुआ है. हम लोगों को जानना चाहिए कि इसका जिम्मेदार कौन है?'

कुछ यूजर्स ने नकवी के यूटर्न पर भी सवाल उठाया. एक यूजर ने लिखा कि 'अगर हमने खेल का बहिष्कार किया होता तो अच्छा होता. कम से कम हमारी प्रतिष्ठा तो बनी रहती, लेकिन कुछ डॉलर के लालच में और बीसीसीआई-आईसीसी के दबाव में आकर नकवी ने यूर्टन ले लिया और हमें यह अपमानजनक हार झेलनी पड़ी.'

हीरो से जीरो-
पाकिस्तानी यूजर्स ने ऑनलाइन अपनी नाराजगी जाहिर की. यूजर्स ने 'हमें बंटवारे में गलत टीम मिली' से लेकर 'संडे से डर लगता है' जैसे मीम्स से अपना गुस्सा उतारा. पाकिस्तानियों के पास अपने स्टार खिलाड़ियों की खासकर भारत के खिलाफ असफलता पर निराशा जताने के लिए मीम्स के अलावा कुछ नहीं है.

यूजर्स ने बाबर आजम को सीधे निशाने पर लिया. एक समय जनरेशन टैलेंट माने जाने वाले पूर्व कप्तान को पाकिस्तानी टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं.

वह बिना सोचे-समझे शॉट लगाने की कोशिश में अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए. उस समय वो बिल्कुल लय में नहीं थे. एक यूजर ने तंज कसा और लिखा कि 'पाकिस्तान में एक भारतीय जासूस के तौर पर 10 साल'. एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में शाहीन अफरीदी से पूछा कि 'शाहीन, तुमको यकीन है कि तुम बॉलर हो?'.

(आकाश शर्मा, बिदिशा साहा और विजयेश तिवारी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement