Advertisement

महिला टी20 विश्व कप में आज आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज महिला टीम, सेमीफाइनल पर रहेंगी की निगाहें, यहां देखें मैच

आज भारत और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 9वां मैच खेला जाएगा. भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था, तो वहीं कैरेबियाई टीम को अपने पहले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था.

Indian Women Team
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST
  • बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज महिला टीम होंगी आमने सामने
  • सेमीफाइनल पर रहेंगी भारत की निगाहें

IND W vs WI W T20: भारत महिला क्रिकेट टीम बुधवार को टी20 विश्व कप 2023 के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज से भिडेंगी. 15 फरवरी खेले जाने वाला यह मैच केपटाउन(दक्षिण अफ्रीका) के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की निगाहें वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने पर रहेंगी. बता दें कि टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर टूनामेंट में शानदार शुरुआत की है, तो वहीं वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड के सामने अपना पहला मैच गंवा दिया था.

टी20 में भारत और वेस्टइंडीज महिला टीम का आमना-सामना
भारत और वेस्टइंडीज महिला टीम ने टी20 में अबतक 20 मैच खेले हैं जिसमें भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. टीम इंडिया ने 12 मैचों में जीत हासिल की है. अगर वेस्टइंडीज की बात की जाए, तो कैरिबयाई टीम के हिस्से में केवल 7 जीत ही आई हैं. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.

सेमीफाइनल पर रहेंगी टीम इंडिया की निगाहें

भारत की टीम पहली जीत के साथ आत्मविश्वास से भरपूर है, तो कैरेबियाई टीम पहला मैच हारने के बाद इस मैच में जरुर वापसी करना चाहिए. भारतीय टीम को स्मृति मंधाना के ठीक होने और आगामी मैच के लिए वापसी की उम्मीद रहेगी. भारतीय गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज के शक्तिशाली हिटरों की चुनौती भी होगी. अगर भारत अपना दूसरा मैच भी जीत जाती है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने उम्मीद बढ़ जाएंगी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), ऋचा घोष (wk), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर / शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह.

वेस्ट इंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: हेले मैथ्यूज (कप्तान), रशदा विलियम्स (विकेटकीपर), शेमेन कैंपबेल, स्टैफनी टेलर, शबिका गजनबी, चिनले हेनरी, चेडियन नेशन, जैदा जेम्स, अफी फ्लेचर, शामिलिया कोनेल, शकीरा सेलमैन.

यहां देखें टीम इंडिया और वेस्टइंडीज महिला टीम का मैच

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच कल टी20 वर्ल्ड कप का 9वां मैच खेला जाएगा. मैच भारतीय समय अनुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा. टीवी पर मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, तो वही दर्शक मोबाइल पर डिज्नी+हॉटस्टार पर इस मैच का आनंद ले सकते हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement