Advertisement

IND VS ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब-कितने बजे से शुरू होगा मैच और कहां देख सकते हैं फ्री में मुकाबला?

India Vs England T20I Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होने जा रहा है. पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. यहां आप जान सकते हैं कब-कितने बजे से शुरू होगा मैच और कहां देख सकते हैं फ्री में मुकाबला? 

India Vs England T20I Series
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:55 AM IST

IND VS ENG T20I Series: भारतीय टीम 1 जुलाई 2026 से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया हर हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को जीतकर अपने नाम करना चाहेगी. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज का शेड्यूल कैसा है, दोनों टीमों में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं, मैचों की टाइमिंग क्या है, किस चैनल पर इस सीरीज के मुकाबले देखे जाएंगे और कहां इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी? इन सभी सवालों का जवाब आप यहां जान सकते हैं.  

आपको मालूम हो कि भारत और इंग्लैंड के बीच पिछला मुकाबला आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में हुआ था. उस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट अपने नाम किया था. ऐसे में इंग्लैंड टीम टीम की नजरें अपने घर में भारत से पुराना हिसाब बराबर करने पर होगी. उधर, भारत की नजरें श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टी-20 आई सीरीज जीतने पर होगी.

इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच कब और कहां खेला जाएगा
इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच 1 जुलाई 2026, दिन बुधवार को खेला जाएगा. यह मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा.

कितने बजे से खेला जाएगा मैच 
इंडिया बनाम इंग्लैंड का पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा. मैच का टॉस 9 बजकर 30 मिनट पर होगा. आपको मालूम हो कि पहला मैच, तीसरा और चौथा टी-20 मैच रात को 10:00 बजे से शुरू होगा. दूसरा और पांचवां टी-20 शाम को 7:00 बजे से शुरू होगा.

कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 
इंडिया बनाम इंग्लैंड के पहले टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर नहीं, बल्कि जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. टीवी पर भी फ्री में डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा.

इंडिया vs इंग्लैंड टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
1 जुलाई 2026: पहला टी-20 मैच, रात 10:00 बजे से

4 जुलाई 2026: दूसरा टी-20 मैच, रात 7:00 बजे से

7 जुलाई 2026: तीसरा टी-20 मैच, रात 10:00 बजे से

9 जुलाई 2026: चौथा टी-20 मैच, रात 10:00 बजे से

11 जुलाई 2026: पांचवां टी-20 मैच, रात 7:  बजे से

टी-20 सीरीज के लिए इंडिया और इंग्लैंड की टीमें
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेटेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement