Advertisement

IND vs NZ ODI Virat Kohli Records: 12 रन बस... और कोहली रच देंगे इतिहास, बन जाएंगे दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज, विराट इतने छक्के लगाते हैं तेंदुलकर-गांगुली से निकल जाएंगे आगे

India-New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से खेली जाएगी. इस सरीजी में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर सभी की नजरें रहेंगी. भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर कई रिकॉर्ड्स हैं. कोहली सिर्फ 12 रन बनाते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे. इतना ही नहीं इस सीरीज में कोहली वनडे में सबसे अधिक छक्के मारने में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को पछाड़कर आगे निकल सकते हैं.

Records in Virat Kohli's sights during the India-New Zealand ODI series
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

Records in Virat Kohli's sights during the India-New Zealand ODI series: भारत 5 मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा चुका है. अब दोनों देशों की बीच वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज को भी फतह करने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी तैयार हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक खेली जाएगी. पहला मैच बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस सरीजी में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर सभी की नजरें रहेंगी.

महान बल्लेबाज कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं. कोहली साल 2026 में अभी तक खेली 9 पारियों में 552 रन बना चुका हैं. इसमें 2 शतक (उच्चतम 139*) और 3 अर्धशतक शामिल हैं. भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर कई रिकॉर्ड्स हैं. कोहली सिर्फ 12 रन बनाते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे. इतना ही नहीं इस सीरीज में कोहली वनडे में सबसे अधिक छक्के मारने में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को पछाड़कर आगे निकल सकते हैं.
 
और कोहली बन जाएंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि हासिल करने वाले हैं. आपको मालूम हो कि कोहली ने अभी तक वनडे में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए  305 पारियों में 12988 रन बना चुके हैं.

अब कोहली को 13 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 12 रन की जरूरत है. भारत-न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में नंबर 3 की पोजीशन पर बैटिंग करते हुए कहोली जैसे ही 12 रन बनाएंगे, उनके 13 हजार रन पूरे हो जाएंगे. इस तरह से कोहली वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. आपको मालूम हो कि विराट कोहली ने नंबर 3 पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए अब तक 48 शतक और 69 अर्धशतक बनाए हैं. 

वनडे में नंबर-3 पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. विराट कोहली: 12,988 रन
2. रिकी पोंटिंग: 12,662 रन
3. कुमार संगकारा: 9,747 रन
4. जैक्स कैलिस: 7,774 रन
5. केन विलियमसन: 6,504 रन

कोहली के पास सहवाग से आगे निकलने का मौका
आपको मालूम हो कि न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं. इस मामले में टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में मौजूदा भारतीय टीम से सिर्फ एक ही खिलाड़ी शामिल है और वह हैं विराट कोहली. कोहली इस सूची में तीसरे नंबर हैं.

कोहली ने न्यूजीलैंड की धरती पर कुल 13 मैचों में 596 रन बनाए हैं. ऐसे में कोहली आगामी वनडे सीरीज में वीरेंद्र सहवाग के 598 रन से आगे निकल सकते हैं. कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 वनडे मैचों में 57 की औसत से 1897 रन बनाए हैं. इसमें 7 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. कोहली  का न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर नाबाद 154 रन है.

कोहली के समाने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका 
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में विराट कोहली के पास लिस्ट-ए क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. आपको मालूम हो कि अभी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली दोनों के नाम 60-60 शतक दर्ज हैं. ऐसे में यदि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक लगाने में सफल रहते हैं तो वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस तरह से वह तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे.

छक्के मारने में तेंदुलकर-गांगुली से आगे निकलने का मौका 
आपको मालूम हो कि विराट कोहली ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. कोहली अभी तक 305 पारियों में 15,109 रन बना चुके हैं. विराट कोहली ने अब तक 317 वनडे मुकाबलों में 181 छक्के लगा चुके हैं. यदि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में 15 छक्के लगा देते हैं तो सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़कर आगे निकल जाएंगे. आपको मालूम हो कि सचिन ने अपने वनडे करियर में 195 छक्के  लगाए थे तो वहीं गांगुली के नाम 190 छक्के हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा (भारत): 381 छक्के
  • शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान): 351 छक्के 
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 331 छक्के
  • सनथ जयसूर्या (श्रीलंका): 270 छक्के
  • एमएस धोनी (भारत): 229 छक्के
  • इयोन मोर्गन (इंग्लैंड): 220 छक्के
  • एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका): 204 छक्के
  • ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड): 200 छक्के
  • सचिन तेंदुलकर (भारत): 195 छक्के
  • जोस बटलर (इंग्लैंड): 193 छक्के
  • सौरव गांगुली (भारत): 190 छक्के
  • मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड): 187 छक्के
  • विराट कोहली (भारत): 181 छक्के

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 4 नवंबर 2026, ऑकलैंड
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026, वेलिंग्टन
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026, हैमिल्टन
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई
  • नोट: सभी मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे.

पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए), आकिब नबी.

चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए भारत की वनडे टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

पहले तीन मैच के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम
मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर.

आखिरी दो मैच के लिए न्यूजीलैंड का वनडे स्क्वाड
मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे, निक केली, टिम सीफर्ट, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement