India and New Zealand Head to Head Record: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज से टी-20 सीरीज खेलने के बाद अब न्यूजीलैंड दौरे पर है. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. सबसे पहले टी-20 सीरीज (India vs New Zealand T20 Series) 22 अक्टूबर से खेली जाएगी. भारतीय टीम का टी-20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है. भारतीय टीम पिछले 7 सालों से कीवियों की धरती पर कोई भी मैच नहीं हारी है. अब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में भारतीय टीम इस जीत को कायम रखना चाहेगी. इस सीरीज को शुरू होने से पहले हम आपको बता रहे हैं कि भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में कैसा रिकॉर्ड है?
भारत का पलड़ा भारी
भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच में पलड़ा भारी है. भारत ने न्यूजीलैंड से अभी तक कुल 31 टी-20 मैच खेले हैं. इसमें से भारतीय टीम ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है. 11 मैचों में न्यूजीलैंड टीम को जीत मिली है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक टी-20 मुकाबला टाई रहा है. आपको मालूम हो कि टीम इंडिया पिछले 7 सालों से न्यूजीलैंड की धरती पर कोई भी टी-20 मैच नहीं हारी है. टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को आखिरी हार साल 2019 में मिली थी. 10 फरवरी 2019 को हेमिल्टन में खेले गए इस टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 रनों से हराया था.
न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 212 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम 208 रन ही बना सकी थी. इसके बाद से भारत कोई भी टी-20 मैच न्यूजीलैंड में नहीं हारा है. आपको मालूम हो कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी-20 मैच टी-20 विश्व कप 2026 में खेला था. फाइनल मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी. भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर अभी तक 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन 12 मैचों में भारत को 5 मैचों में जीत मिली है. उधर, 4 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है. कीवियों की धरती पर दोनों देशों में 3 मैच टाई रहे हैं, जिसमें 2 मैचों में भारत को सुपर ओवर में जीत मिली है. 1 मैच सुपर ओवर में भी टाई रहा है. ऐसे में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी है.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पिछली पांच टी-20 सीरीज का रिकॉर्ड
इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज शेड्यूल
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का टी-20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड
न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर शामिल हैं.