scorecardresearch

जबरा फैन से मिले हार्दिक पांड्या, लखनऊ से बेंगलुरु तक का पैदल सफर, Video Viral

हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने एक फैन रवि कुमार से मिल रहे हैं. रवि कुमार पांड्या से मिलने के लिए पैदल ही लखनऊ से बेंगलुरु चले गए. पांड्या ने मैनेजर से रवि कुमार का टिकट कराने को कहा.

Advertisement
Hardik Pandya met die-hard fan (Photo/Screenshot) Hardik Pandya met die-hard fan (Photo/Screenshot)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार हार्दिक पांड्या अपनी तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने एक खास अंदाज से करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर हार्दिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक जबरा फैन पर जमकर प्यार लुटाते और उसकी मदद करते नजर आ रहे हैं.

हार्दिक पांड्या का जबरा फैन-
लखनऊ के मोहनलालगंज का रहने वाला रवि कुमार अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए पैदल ही लंबा और कठिन सफर तय करके उन तक पहुंचा था. हार्दिक ने न सिर्फ रवि के साथ फोटो खिंचवाई, बल्कि एक बड़े भाई की तरह उसकी हर जरूरत का ख्याल भी रखा.

भावुक हो गए पांड्या-
मुलाकात के दौरान हार्दिक पांड्या ने जब रवि की हालत और उसके संघर्ष के बारे में सुना, तो वह भावुक हो गए. उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर को बुलाकर रवि के घर वापस लौटने के लिए फ्लाइट के टिकट का इंतजाम करने का निर्देश दिया. इतना ही नहीं, हार्दिक ने बेहद अपनेपन के साथ रवि से पूछा कि अगर उसे किसी और चीज की जरूरत हो तो बेझिझक बता दे. हार्दिक का यही सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रहा है.

लखनऊ से मुंबई तक का पैदल सफर-
हार्दिक से मिलने का रवि का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. रवि ने बताया कि करीब दो महीने पहले वह अपने स्टार से मिलने की उम्मीद लिए लखनऊ से बेंगलुरु पहुंचा था, लेकिन वहां मुलाकात नहीं हो सकी. इसके बाद भी उसने हार नहीं मानी और बेंगलुरु पहुंच गया.

आखिरकार बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास उसकी मुलाकात हार्दिक पांड्या से हो ही गई. रवि के मुताबिक, हार्दिक ने उसे 19 तारीख का फ्लाइट टिकट दिलवाया था, लेकिन बदकिस्मती से एयरपोर्ट जाते वक्त रास्ते में उसका वह टिकट कहीं गिर गया.

संघर्षों से भरी है रवि की जिंदगी-
रवि कुमार की निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही है. जब वह महज 2 साल का था, तभी उसके माता-पिता का निधन हो गया था. उसके परिवार में एक बड़ा भाई, भाभी और एक शादीशुदा बहन हैं. रवि के दिल में पिछले 6 सालों से हार्दिक पांड्या के लिए जबरदस्त दीवानगी थी. शुरुआती दिनों में उसके पास खुद का मोबाइल तक नहीं था, इसलिए वह दूसरों के फोन में मिन्नतें कर हार्दिक के मैच देखा करता था. बाद में उसने दिन-रात मजदूरी करके पैसे जोड़े और सिर्फ हार्दिक को देखने के लिए अपना खुद का फोन खरीदा.

लखनऊ से रहने वाले हैं रवि-
फिलहाल रवि अपने परिवार के साथ लखनऊ के मोहनलालगंज में एक किराए के मकान में रहता है. बातचीत के दौरान जब रवि ने अपनी आर्थिक तंगी और खुद का छत न होने का दर्द बयां किया, तो पांड्या ने दरियादिली दिखाते हुए उसे घर दिलाने का भी वादा किया है. मैदान के बाहर हार्दिक की इस इंसानियत की अब हर तरफ तारीफ हो रही है.

ये भी पढ़ें: