Advertisement

IND vs PAK T20 world cup 2026: भारत आज पाकिस्तान को हराते ही पहुंच जाएगा सुपर-8 में, जानें पाक टीम का क्या होगा हाल?

India vs Pakistan, T20 world cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है. इस मैच में पाकिस्तान को हराते ही भारत सुपर-8 में पहुंच जाएगा. आइए जानते हैं पाक टीम का क्या होगा, क्या पाकिस्तान टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी?

IND vs PAK T20 world cup 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:54 PM IST

T20 world cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जा रहे महामुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में भारी उत्साह है. श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों देशों के बीच मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बैटिंग करने का न्योता दिया है. 

भारत का इस विश्व कप में अभी तक का सफर शानदार रहा है. भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के शुरुआती दोनों मैच बड़े अंतर से जीते हैं. भारत ने पहले मैच में यूएसए और दूसरे मैच में नामीबिया को हराया है. अब पाकिस्तान को हराने की बारी है. उधर, पाकिस्तान टीम भी यूएसए और नीदरलैंड के खिलाफ जीत चुकी है. दोनों टीमों के चार-चार अंक हैं लेकिन बेहतरीन रन रेट के चलते अंक तालिका ग्रुप A में भारतीय टीम टॉप पर है. पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर है. टीम इंडिया यदि रविवार को पाकिस्तान टीम को हरा देती है तो सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगी. आइए जानते हैं भारत से हारने के बाद पाक टीम का क्या होगा, क्या पाकिस्तान टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी?

बारिश के चलते मैच रद्द हुआ तो क्या होगा
भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में यदि बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है तो आइए जानते हैं किस टीम को फायदा होगा. आपको मालूम हो कि मैच रद्द होने पर भारत और पाकिस्तान को एक-एक अंक मिलेंगे. नेट रन रेट वही रहेगा. ऐसे में टीम इंडिया नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर होने के चलते नंबर वन पर ही बनी रहेगी. मैच धुलने पर दोनों टीमों के तीन मैचों में 5-5 अंक हो जाएंगे. ऐसे में टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम को सुपर-8  का टिकट हासिल करने के लिए अपने आखिरी मुकाबले पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स से और पाकिस्तान को अपना ग्रुप चरण में अंतिम मैच नामीबिया के खिलाफ खेलना है. भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के चलते रद्द होने की स्थिति में अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. अभी यूएसए और नीदरलैंड्स के पास तीन मैचों में दो-दो अंक हैं. वे अपने बाकी 1-1 मैच जीत भी लें तो चार अंक तक ही पहुंच पाएंगे, जो भारत और पाकिस्तान से कम होंगे. उधर, नामीबिया अपने दोनों मैच हार चुका है और उसके 0 अंक हैं. यदि भारत-पाकिस्तान मुकाबले का नतीजा निकलता है, तो जीतने वाली टीम सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगी. हारने वाली टीम 4 अंकों के साथ अमेरिका और नीदरलैंड्स के बराबर हो जाएगी और क्वालिफिकेशन की लड़ाई आखिरी मैचों तक जाएगी.

...तो टीम के पास एक और मौका होगा, ग्रुप में कोई बदलाव नहीं होगा
रविवार को भारत और पाकिस्तान में से जो भी टीम जीतेगी वह, सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगी. उधर, हारने वाली टीम के पास भी एक और मौका होगा. सुपर 8 में भारत और पाकिस्तान की टीमें किस ग्रुप का हिस्सा होंगी. इसका इस मैच की हार-जीत से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि आईसीसी ने टूर्नामेंट से पहले ही सुपर 8 के ग्रुप्स की सीडिंग तय कर रखी है, जो आईसीसी टी20 रैंकिंग्स पर आधारित है. वह इस प्रकार है. 

1. ग्रुप X (या ग्रुप 1): भारत (X1), ऑस्ट्रेलिया (X2), वेस्ट इंडीज (X3), साउथ अफ्रीका (X4)
2. ग्रुप Y (या ग्रुप 2): इंग्लैंड (Y1), न्यूजीलैंड (Y2), पाकिस्तान (Y3), श्रीलंका (Y4)

आपको मालूम हो कि यह सीडिंग पहले से तय है. ऐसे में ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान मैच की जीत-हार से सुपर 8 में दोनों टीमों के ग्रुप में कोई बदलाव नहीं होगा. यदि भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें सुपर 8 में पहुंचती हैं तो भारत ग्रुप X में और पाकिस्तान ग्रुप Y में खेलेगा. ग्रुप स्टेज पोजीशन का सुपर 8 ग्रुप असाइनमेंट पर कोई फर्क नहीं पड़ता, यह प्री-डिटर्माइंड है.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान टीमों का स्क्वाड
भारतीय टीमः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

पाकिस्तान टीमः सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement