Advertisement

IND vs NZ: भारत ने रौंदा न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को, मैच में बनाई 1-0 की बढ़त... किंग कोहली ने बनाई वनडे करियर की 80वीं फिफ्टी

भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त हासिल कर है. हालांकि मुकाबले में बारिश के चलते टीम इंडिया को नया रनचेज दिया गया. जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया.

India Defeats New Zealand By 5 Wickets (@BBCI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उन्हें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने पवेलियन भेजा.

इसके बाद विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की शानदार साझेदारी हुई. विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 74 रन बनाए. उनकी पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. उन्होंने अपने वनडे करियर का 80वां अर्धशतक भी पूरा किया. वहीं शुभमन गिल ने 56 गेंदों पर 37 रन बनाए.

बारिश ने बदला मैच का लक्ष्य

इस मुकाबले में बारिश ने कई बार खेल रोका. शुरुआत में भारतीय टीम को 186 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन बारिश के कारण डकवर्थ-लुईस नियम के तहत लक्ष्य में बदलाव करना पड़ा. आखिर में भारत को 32 ओवर में 143 रन बनाने का लक्ष्य मिला. भारतीय टीम ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 185 रन पर समेटा

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर आउट हो गई. अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. गुरनूर बरार ने 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया. वहीं अंशुल कंबोज ने 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने 38 और ब्लेयर टिकनर ने 34 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने भी 30 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी.

कब होगा दूसरा वनडे मुकाबला?

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने पर होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement