टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच कल यानी 6 जून से शुरू हो रहा है. इस दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास एक खसा क्लब में शामिल होने और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. अगर इस टेस्ट में ऋषभ पंत का बल्ला चलता है तो वो सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ऋषभ पंत को सामने कौन सा रिकॉर्ड बनाने का मौका है और अब तक ये रिकॉर्ड दुनिया के किस खिलाड़ी के नाम दर्ज है.
टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड-
टीम इंडिया का अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा. इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. अगर ऋषभ पंत 6 छक्के और लगा लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्को लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.
सबसे तेज 100 छक्कों का रिकॉर्ड गिलक्रिस्ट के नाम-
फिलहाल टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज है. एडम गिलक्रिस्ट ने 137 पारियों में 100 छक्के लगाए थे. लेकिन अब ये रिकॉर्ड टूट सकता है. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत इसके काफी करीब पहुंच गए हैं. वो सिर्फ 6 छक्के दूर हैं. पंत ने अब तक 86 पारियों में 94 छक्के लगाए हैं. अगर वो टेस्ट मैच में 6 छक्के और भी लगा लेते हैं तो वो टेस्ट में दुनिया के सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वालों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 137 पारियों में ये कारनामा किया है. जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं. जिन्होंने 151 पारियों में 100 छक्के लगाए हैं. जबकि तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम का नाम है. उन्होंने 176 पारियों में 100 छक्के लगाए हैं.
अगर भारत की बात करें तो ऋषभ पंत ने अब तक 94 छक्के लगाए हैं. उसके बाद वीरेंद्र सहवाग का नंबर है. उन्होंने 90 छक्के लगाे हैं. रोहित शर्मा 88, रवींद्र जडेजा 82 और एमएस धोनी ने टेस्ट मैचों में 78 छक्के लगाए हैं.
पंत का टेस्ट करियर-
ऋषभ पंत ने अब तक 49 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 42.91 की औसत से 3476 रन बनाए हैं. पंत ने 94 छक्के लगाए हैं. ऋषभ पंत ने 8 शतक भी लगाए हैं और 18 अर्धशतक लगाए हैं. पंत का टेस्ट मैचों में हाईएस्ट स्कोर 159 रन है.
ये भी पढ़ें: