scorecardresearch

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मिलेगा मौका?आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान जल्द

टीम इंडिया को इस महीने के अंत में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. इसके लिए टीम का ऐलान कल यानी 6 जून को हो सकता है. बीसीसीआई नए टी20 कप्तान पर विचार कर रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार सीनियर टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया था.

Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए टीम इंडिया का चुनाव जल्द होगा. माना जा रहा है कि बीसीसीआई कल यानी 6 जून को टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह नए कप्तान का भी ऐलान हो सकता है. कप्तान के तौर पर सबसे मजबूत दावेदारी श्रेयस अय्यर की मानी जा रही है. उधर, आईपीएल में धमाका करने वाले वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में चुने जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि उनको सीनियर टीम में मौका मिल सकता है.

टीम इंडिया का ऐलान संभव-
बीसीसीआई कभी भी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. माना जा रहा है कि कल टीम का ऐलान हो सकता है. इसके साथ ही टी20 टीम के कप्तान के नाम का भी ऐलान हो सकता है. इस बार बीसीसीआई टी20 टीम की कप्तानी नए खिलाड़ी को देने पर विचार कर रही है. इस रेस श्रेयस अय्यर की दावेदारी सबसे बड़ी है. इसके अलावा शुभमन गिल, रजत पाटीदार और हार्दिक पंड्या का नाम भी रेस में है.

वैभव सूर्यवंशी को टीम में मिलेगा मौका?
माना जा रहा है कि इंग्लैंड औ आयरलैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका मिल सकता है. सूर्यवंशी को सीनियर टीम में मौका देने का दबाव चयनकर्ताओं पर पड़ रहा है. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने की बात कही है. वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर और अजय जडेजा जैसे खिलाड़ी सूर्यवंशी के समर्थन में बयान दे चुके हैं. अब देखना है कि चयनकर्ताओं पर इसका असर होता है या वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम में खेलने के लिए अभी इंतजार करना होगा.

IPL में धमाल मचा चुके हैं सूर्यवंशी-
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचा चुके हैं. इस सीजन में सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया है. सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा. सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 237 का रहा. वैभव सूर्यवंशी ने छक्के लगाने के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया. सूर्यवंशी ने इस सीजन में 72 छक्के लगाए.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा-
टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलना है. टीम इंडिया 26 जून और 28 जून को टी20 मैच खेलेगी. इसके बाद टीम एक जुलाई से 11 जुलाई तक इंग्लैंड के दौर पर रहेगी. इस दौरान 5 टी20 मैच खेलना है.

ये भी पढ़ें: