scorecardresearch

Team India T20 Captain Race: T20 कप्तानी के 4 दावेदार, किसमें कितना है दम?

बीसीसीआई में टीम इंडिया के टी20 कप्तान को लेकर मंथन चल रहा है. सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने जाने के बाद नए कप्तान की तलाश चल रही है. इस रेस में श्रेयस अय्यर, शुभमल गिल, रजत पाटीदार और हार्दिक पंड्या का नाम शामिल है. सबसे ज्यादा संभावनाएं श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने की है.

Team India T20 Captain Race Team India T20 Captain Race

सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटा दिया गया है. इसके बाद से ही सवाल उठ रहा है कि टीम इंडिया का टी20 कप्तान  कौन बनेगा? आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे से पहले नए कप्तान की तलाश चल रही है. इस बीच कई नाम सामने आ रहे हैं. जिनको टी20 कप्तानी का दावेदार माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों में से ही किसी एक खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी जा सकती है. इसमें श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, रजत पाटीदार और हार्दिक पंड्या का नाम शामिल है. आखिर इन खिलाड़ियों को क्यों दावेदार माना जा रहा है? चलिए आपको बताते हैं.

श्रेयस अय्यर-

Shreyas Iyer (Photo/PTI)
Shreyas Iyer (Photo/PTI)


श्रेयस अय्यर का नाम टी20 कप्तानी के लिए सबसे ऊपर चल रहा है. उनको कप्तानी के लिए सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. अय्यर ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की अगुवाई की है. इसलिए उनके पास कप्तानी का बहुत ज्यादा अनुभव है. बीसीसीआई ने अय्यर को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया है. इसलिए उनके कप्तान बनने की बहुत ज्यादा संभावना है.

रजत पाटीदार-

Rajat Patidar (Photo/PTI)
Rajat Patidar (Photo/PTI)


टी20 टीम की कमान संभालने के रेस में सबसे अहम नाम रजत पाटीदार का है. हालांकि रजत ने अब तक इंटरनेशनल टी20 डेब्यू नहीं किया है. लेकिन उन्होंने आईपीएल में अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई दी है. उनकी अगुवाई में आरसीबी लगातार दो बार चैंपियन बनी है. हालांकि उनके विरोध में ये प्वाइंट जा सकता है कि उन्होंने अब तक टी20 में डेब्यू नहीं किया है तो उनको कप्तान कैसे बनाया जा सकता है? लेकिन बीसीसीआई रिस्क लेने के लिए जानी जाती है.

शुभमन गिल-

Shubhman Gill (Photo/PTI)
(Photo/PTI)


शुभमन गिल को टी20 की कमान सौंपी जा सकती है. वो भी एक बड़े दावेदार हैं. फिलहाल गिल को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम की कमान सौंपी गई है. गिल टीम इंडिया के नियमित खिलाड़ी हैं. वो लगातार टेस्ट, वनडे, टी20 में टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए अच्छी जिम्मेदारी निभाई. माना जा रहा है कि कप्तानी के लिए वो भी बेहतरीन दावेदार हैं.

हार्दिक पंड्या-

Hardik Pandya (Photo/PTI)
Hardik Pandya (Photo/PTI)


हार्दिक पंड्या भी कप्तानी के लिए एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं. वो लगातार टीम के लिए खेल रहे हैं. साल 2024 में रोहित शर्मा के संन्यास के बाद हार्दिक पंड्या कप्तानी की रेस में सबसे आगे थे. लेकिन बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को प्राथमिकता दी थी. अब एक बार फिर उनको कप्तानी का विकल्प माना जा रहा है. हालांकि आईपीएळ में वो कुछ खास नहीं कर पाए. इसके साथ ही चोट भी उनकी एक बड़ी समस्या है.

ये भी पढ़ें: