'आज होगा वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू'... इस दिग्गज खिलाड़ी ने बता दी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो रहा है. आज पहला मुकाबला खेला जाना है. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने साफ कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी को अब खिलाना ही पड़ेगा. उन्होंने आज वैभव की शुरुआत करा दीजिए. हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के सवाल पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी एक जुलाई से हो रहा है. ये मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर है. आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ा था. लेकिन इस बार माना जा रहा है कि सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका जरूर मिलेगा. टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर्स में शुमार आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर बड़ी बात कही है.

वैभव को खिलाना ही पड़ेगा- आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया है कि प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को होना चाहिए. आकाश चोपड़ा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब तो वैभव को खिलाना ही पड़ेगा. चोपड़ा ने कहा कि आप उसकी शुरुआत करा दीजिए। उनको एक मैच नहीं, बल्कि पांचों मैचों में खिलाना चाहिए, ताकि उनको खुद को साबित करने का पूरा मौका मिले.
आकाश चोपड़ा ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ हार से संकेत मिल रहा है कि टीम में बदलाव की जरूरत है. टीम इंडिया भले ही टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन है. लेकिन 2 हार के बाद बदलाव करना ही होगा.

वैभव सूर्यवंशी के साथ किसको खिलाना चाहते हैं चोपड़ा?
आकाश चोपड़ा वैभव सूर्यवंशी से ओपनिंग कराना चाहते हैं. इसके साथ ही वो सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा को मैदान पर उतारना चाहते हैं. इसका मतलब है कि आकाश चोपड़ा संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना चाहते हैं. उनके मुताबिक टीम में संजू की जगह नहीं बनती है.

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11 क्या है?
आकाश चोपड़ा वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा से ओपनिंग कराना चाहते हैं. जबकि तीसरे नंबर पर ईशान किशन को उतारना चाहते हैं. जबकि चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर को उतारने की बात कह रहे हैं. आकाश चोपड़ा ने बताया कि 5वें नंबर पर तिलक वर्मा और छठे नंबर पर शिवम दुबे को मौका देना चाहते हैं. इसके साथ वो 7वें नंबर पर अक्षर पटेल और 8वें नंबर पर हर्षित राणा को मौका देना चाहते हैं. 9वें नंबर पर अर्शदीप सिंह, 10वें नंबर पर प्रिंस यादव और 11वें नंबर पर रवि बिश्नोई को उतारना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED