टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज आज यानी एक जुलाई को होने जा रहा है. इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय एक 15 साल का खिलाड़ी है. क्रिकेट फैंस के सामने सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि इस नाबालिग खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं. इसको लेकर कई तर्क दिए जा रहे हैं. मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का ऐसा बयान आया है, जिसके बाद सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार बढ़ने का संकेत मिल रहा है तो कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिसमें वैभव सूर्यवंशी बड़े खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. इससे ऐसा लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा. अब दोनों परिस्थितियों को लेकर फैंस भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर क्या होगा?
नेट पर पसीना बहा रहे सूर्यवंशी-
इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस बीच वैभव सूर्यवंशी प्रैक्टिस सेशन में जबरदस्त बैटिंग कर रहे हैं. वो टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाजों की गेंदों पर धमाका कर रहे हैं. सूर्यवंशी का प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे वीडियो को पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी शेयर किया है. इस वीडियो में वैऐभव सूर्यवंशी धमाकेदार बैटिंग करते दिखाई दे रहे हैं. वो अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा की गेंदों पर बेहतरीन शॉट्स लगा रहे हैं. सूर्यवंशी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऐसा शॉट खेला, जिससे राणा डर गए.
इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय जडेजा ने लिखा है कि जल्द ही वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर सकते हैं. डेब्यू का मौका मिले या नहीं, वैभव सूर्यवंशी अपने अंदाज में बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं.
कप्तान श्रेयस अय्यर के बयान का क्या है मतबल?
भले ही फैंस वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार रहे हैं. सूर्यवंशी के प्रैक्टिस सेशन में शानदार बल्लेबाजी को देखकर भले ही ऐसा लग रहा है कि उनका इंटरनेशनल डेब्यू जल्द होगा. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के एक बयान से डेब्यू को लेकर असमंजय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर के इस बयान की आलोचना भी हो रही है. श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किाय है. ऐसा नहीं है कि एक ही खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है. सूर्यवंशी के डेब्यू के सवाल पर अय्यर ने कहा कि किसी को नहीं पता कि क्या होने वाला है? हमें भी नहीं पता कि हम क्या करेंगे? यह काफी गोपनीय है.
अय्यर के इस बयान के बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू देखने का उनका इंतजार और भी लंबा खींचने वाला है?
ये भी पढ़ें: