Advertisement

IND vs ENG 1st Test Match: लीड्स में जलवा दिखाएंगे टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाज... कैसा रहेगा पिच का मिजाज... क्या है इंग्लैंड और भारत रिकॉर्ड्स... यहां जानिए सबकुछ

India vs England 1st Test Match: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के खिलाड़ी लीड्स में इंग्लैंड से भिड़ने को तैयार हैं. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून 2025 से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा. आइए पिच का मिजाज से लेकर दोनों टीमों के रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

India vs England Test Match
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2025,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST
  • भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से
  • शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास  

IND vs ENG Pitch Report and Records: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म. 20 जून 2025 से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज होगा. पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा. इस सीरीज से भारतीय टेस्ट क्रिकेट के नए युग का आगाज होगा. जी हां, रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद टेस्ट मैच में पहली बार टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करते दिखेंगे. 

टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं. इन क्रिकेटरों के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने वाला होगा. शुभमन गिल को जहां कप्तान के तौर पर खुद को साबित करना होगा, वहीं केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को यह दिखाना होगा कि कोहली और रोहित के न होने के बाद भी यह टीम इंडिया कमजोर नहीं है. गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया यह सीरीज अंग्रेजों से जीत लेती है तो चौथी बार इतिहास रच देगी. आपको मालूम हो कि अभी तक इंग्लैंड की धरती से भारतीय टीम सिर्फ तीन बार विजयी होकर स्वदेश लौटी है. भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक कुल 136 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें भारत ने 35 मैच जीते हैं जबकि इंग्लैंड ने 51 मुकाबलों में बाजी मारी है. 50 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

मैच कब से शुरू होगा और कहां देख सकते हैं लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले मैदान में खेला जाएगा. यह मैच 20 जून से 24 जून 2025 तक चलेगा. भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे मैच शुरू होगा. टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा. पहले टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण JioHotstar ऐप पर किया जाएगा. आप इसे वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा Sony Sports Network टीवी पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा. 

कैसी होगी हेडिंग्ले की पिच 
हेडिंग्ले मैदान दुनिया के सबसे बेस्ट टेस्ट क्रिकेट मैदानों में से एक माना जाता है. इस मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है. हालांकि मैच के बाद के दिनों में स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. यदि मौसम अच्छा रहा तो तेज गेंदबाज भी इस पिच पर कहर बरपा सकते हैं. लीड्स के मुख्य ग्राउंड्समैन रिचर्ड रॉबिन्सन के मुताबिक पिच पहले दिन शुरुआती सीम और उछाल देगी. हालांकि बाद में पिच सपाट हो जाएगी, जिससे बल्लेबाजों को बैटिंग करने में मदद मिल सकती है. 

हेडिंग्ले मैदान का टेस्ट मैच में रिकॉर्ड
1. इस मैदान पर कुल 81 टेस्ट मैच खेले गए हैं. 
2. पहले बल्लेबाजी करने वाल टीम ने 29 मैच जीते हैं. 
3. लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैच जीते हैं. 
4. टॉस जीतकर जीते गए मैच 31 और टॉस हारकर जीते गए मैच 32 हैं. 
5. हेडिंग्ले मैदान में होम टीम 37 मैच जीते हैं. 
6. टूरिंग टीम ने 25 मैच जीते हैं. 
7. न्यूट्रल साइड ने 1 मैच जीता है. 
8. हेडिंग्ले मैदान में 18 मैच ड्रा हुए हैं. 
9. हेडिंग्ले मैदान में हाईएस्ट स्कोर 653/4.
10. हेडिंग्ले मैदान में लोएस्ट स्कोर 61.
11. हेडिंग्ले मैदान में हाईएस्ट स्कोर इन चेज 404/3.

हेडिंग्ले में कैसा है भारत का रिकॉर्ड
1. हेडिंग्ले में अभी तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 7 टेस्ट मैच खेले गए हैं.
2. इस मैदान पर भारत ने सिर्फ दो टेस्ट मैच जीते हैं जबकि इंग्लैंड ने 4 जीते हैं.
3. हेडिंग्ले  में दोनों देशों के बीच एक मैच ड्रॉ रहा है.
4. भारत ने हेडिंग्ले में पहली जीत 1986 में कपिल देव की कप्तानी में दर्ज की थी.
5. भारत को हेडिंग्ले में दूसरी जीत साल 2002 में सौरव गांगुली के नेतृत्व में मिली थी.
6. हेडिंग्ले में पहली बार भारतीय टीम की भिड़ंत साल 1952 में इंग्लैंड से हुई थी. इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया था.
7. हेडिंग्ले में दूसरी बार भारतीय टीम साल 1959 में मैच खेलने उतरी थी. भारत को पारी और 173 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.
8. हेडिंग्ले में तीसरी बार टीम इंडिया साल 1967 में इंग्लैंड से भिड़ी थी. इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया था.
9. हेडिंग्ले में चौथी बार भारतीय टीम साल 1979 में टेस्ट मैच खेलने उतरी थी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था.
10. हेडिंग्ले में पांचवीं बार साल 1986 में भारतीय टीम खेलने उतरी थी. भारत ने इंग्लैंड को 279 रनों से हराया था.
11. हेडिंग्ले में छठवीं बार साल 2002 में भारती टीम खेलने उतरी थी. भारत ने इंग्लैंड को पारी और 46 रनों से रौंद डाला था.
12. हेडिंग्ले में सातवीं बार साल 2021 में टीम इंडिया खेलने उतरी थी. इंग्लैंड ने मुकाबला पारी और 76 रन से जीत लिया था.

इंग्लैंड की धरती पर भारत का रिकॉर्ड
1. भारत ने इंग्लैंड में अब तक (1932-2022) 67 टेस्ट मैच खेले हैं.
2. इंग्लैंड में भारत को सिर्फ 9 टेस्ट मैचों में जीत मिल सकी है.
3. 36 मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है.
4. भारत 22 मुकाबले ड्रॉ कराने में सफल रहा है.
5. भारत ने इंग्लैंड की धरती पर 20 टेस्ट सीरीज खेली है. इसमें से 3 में जीत मिली है.
6. टीम इंडिया साल 2007 के बाद इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है.

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव  हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह

इंग्लैंड की टीम 
बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का ऐसा शेड्यूल
1. पहला टेस्ट: 20-24 जून, लीड्स
2. दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, बर्मिंघम
3. तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स
4. चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, मैनचेस्टर
5. पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, ओवल


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement