India vs New Zealand: ऋषभ पंत के छक्के के साथ भारत ने हासिल की जीत, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 मैच में  विकेट से मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 153 रन बनाए थे. 

India vs New Zealand
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST
  • भारत को मिली 2-0 से अजेय बढ़त
  • न्यूजीलैंड ने दिया था 154 रनों का टारगेट

भारत ने रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीतने के लिए सात विकेट के साथ खेल समाप्त किया. इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन T20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है.154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को एक शानदार शुरुआत दी. राहुल 65 रन पर आउट हुए, जबकि रोहित ने आउट होने से पहले 55 रन की यादगार पारी खेली. वहीं, ऋषभ पंत के विजयी छक्के के साथ भारत ने जीत हासिल की. 

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की एक तेज शुरुआत के बावजूद, भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 20 ओवरों में कुल 153/6 पर रोक दिया. हालांकि, न्यूजीलैंड को मार्टिन गप्टिल (31) और डैरिल मिचेल ने (31) ने तूफानी शुरुआत दी थी. इसके बावजूद कीवी की बल्लेबाजी बिखरती हुई दिखाई दी. 

इससे पहले सीरीज का पहला मैच जयपुर में खेला गया था, जोकि टीम इंडिया ने पांच विकेट से अपने नाम किया था. अब दूसरा मैच जीतकर भी भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.

हर्षल पटेल ने किया डेब्यू

इस मैच के जरिए आईपीएल 2021 में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाने वाले हर्षल पटेल ने आज डेब्यू किया. दरअसल, उन्होंने इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और पर्पल कैप भी जीती थी. 

मिचेल के ओवर ने दिए 16 रन

मिचेल सैंटनर का महंगा ओवर, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए. ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने काउ कॉर्नर पर छक्का लगाया. ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ा.

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!

RECOMMENDED