टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज की है. भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया. गुवाहाटी में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. शुरुआत में टीम इंडिया की जीत काफी मुश्किल लग रही थी. लेकिन भारत ने इस बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया और जीत हासिल की. भारत ने सिर्फ 43.3 ओवर में ही 406 रन बनाकर जीत हासिल की.
शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी-
शुभमन गिल ने इस मैच में ऐतिहासिक पारी खेली. गिल ने दोहरा शतक बनाया. कप्तान गिल ने 223 रन बनाए. जबकि रोहित शर्मा ने 101 रनों की पारी खेली. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 255 रन जोड़ दिए. इसके बाद टीम इंडिया धीरे-धीरे जीत की तरफ बढ़ने लगी और आखिरकार जीत हासिल करने में कामयाब रही. कप्तान शुभमन गिल ने इस पारी के दौरान 8 छक्के लगाए. जबकि 26 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा. गिल ने इस तूफानी पारी के लिए सिरअफ 133 गेंदों का सामना किया. गिल का स्ट्राइक रेट 167.67 का रहा.
रोहित शर्मा ने भी ठोका शतक-
इस मैच में रोहित शर्मा ने भी शतक लगाया. रोहित ने 75 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 10 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 134.67 का रहा. रोहित शर्मा जायडेन सील्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए.
वेस्टइंडीज ने बनाए थे 405 रन-
इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने भी जबरदस्त खेल दिखाया. वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया. जॉन कैंपबेल ने 68 गेंदों पर 101 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए. जबकि कप्तान साई होप ने 104 रनों की पारी के लिए 94 गेंदों का सामना किया. उधर, अमीर जंगू ने भी 114 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: