Advertisement

India Vs West Indies Records एक मैच में 5 शतक, तीसरी सबसे बड़ी पारी... गुवाहाटी वनडे में बने ये 7 रिकॉर्ड्स

गुवाहाटी वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने 406 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया. कप्तान शुभमन गिल ने 223 रनों की जबरदस्त पारी खेली. इस मैच में 5 शतक लगे.

Shubman Gill (Photo/PTI)
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया. टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. ये मुकाबला ऐतिहासिक रहा. टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. भारत ने सिर्फ 43.3 ओवर में 406 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल किया. इस दौरान 5 शतक लगे. शुभमन गिल ने इस मैच में दोहरा शतक जड़ा. गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स टूट गए और कई नए रिकॉर्ड्स बने.

एक मैच में 5 शतक-
एकदिवसीय मैचों के इतिहास में ये पहला मौका है, जब एक मैच में 5 शतक लगे. इस मुकाबले वेस्टइंडीज की तरफ से 3 शतक और टीम इंडिया की तरफ से 2 शतक लगे. वेस्टइंडीज की तरफ से जॉन कैम्पबेल, शाई होप और अमीर जंगूर ने शतक बनाया. जबकि भारत की तरफ से रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने ये कारनामा किया. इससे पहले पुरुष और महिला क्रिकेट में एक वनडे मैच में 4-4 शतक लगे हैं. इस मैच में शुभमन गिल ने दोहरा शतक भी लगाया है. इस मैच में क्रिकेट इतिहास का सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड बना.

एक मैच में 3 शतक के बाद भी टीम को मिली हार-
वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहला ये मौका है, जब एक टीम के 3 खिलाड़ियों ने शतक लगाया, इसके बावजूद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ियों ने शतक लगाया. लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा. पहली बार तीन शतक लगाने वाली टीम हार गई.

रन चेज में सबसे बड़ी पारी-
शुभमन गिल ने इस मुकाबले में 223 रनों की जबरदस्त पारी खेली. यह वनडे रन चेज में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. जिसमें टीम को जीत हासिल हुई है.

9.33 के रन रेट से 400 से ज्यादा का रन चेज-
भारत ने इस मुकाबले में 406 का रन स्कोर 9.33 के रन रेट से हासिल किया. ये अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इससे पहले किसी भी टीम ने इतने के रन रेट से 350 रनों से ज्यादा का स्कोर हासिल नहीं किया है.

44 ओवर से पहले 400 रन का स्कोर चेज-
टीम इंडिया ने गुवाहाटी में इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने 44 ओवर में 400 रन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया. ये अपने आप में रिकॉर्ड है. इससे पहले किसी भी टीम ने 400 रन का स्कोर 44 ओवर से कम में हासिल नहीं किया है. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 405 रन बनाए. जबकि टीम इंडिया ने 406 रन बनाकर जीत हासिल की.

टीम इंडिया ने ODI में बनाए सबसे तेज 200 रन-
गुवाहाटी वनडे में टीम इंडिया ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. टीम इंडिया ने सबसे तेज 200 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. टीम इंडिया ने 21.1 ओवर में 200 रन पूरे किए. ये टीम इंडिया का वनडे में सबसे तेज 200 रन है.

वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक-
कप्तान शुभमन गिल ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. गिल ने सिर्फ 133 गेंदों में दोहरा शतक बनाया. इस दौरान गिल ने 8 छक्के लगाए. जबकि 26 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement