T20 world cup 2026 IND vs WI Match: आज जो जीता वही सिकंदर! भारत करो या मरो मैच में वेस्टइंडीज को हराने के लिए तैयार, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

India vs West Indies Match: भारतीय टीम को यदि टी-20 विश्‍व कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है तो सुपर-8 के अंतिम मैच में आज वेस्‍टइंडीज को हराना ही होगा. आइए जानते हैं आप कब-कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच? 

India vs West Indies Match
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 (Super-8) चरण में टीम इंडिया (Team India) रविवार को अपने सबसे अहम मुकाबले को जीतने के लिए तैयार है. 1 मार्च को शाम में भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच यह मैच खेला जाएगा. इस मैच को वर्चुअल क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है क्योंकि इसमें जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा.

ऐसे में आज जो जीता वही सिकंदर है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इस करो या मरो मैच में वेस्टइंडीज को हराने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट फैंस कब-कहां और कैसे देख सकते हैं यह लाइव मैच? आपको मालूम हो कि सुपर-8 में भारत ने अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से हारने के बाद दूसरे मुकाबले में जोरदार वापसी की है. गत गुरुवार को भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया था. टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज को हराएगी. 

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच मुकाबला कब खेला जाएग 
टी-20 विश्‍व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच का मुकाबला 1 मार्च दिन रविवार को खेला जाएगा.

कहां होगा मैच
भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच टी-20 विश्‍व कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा.

कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला 
टी-20 विश्‍व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 6:30 बजे टॉस होगा.

टीवी पर कैसे देख सकते हैं मैच 
टी-20 विश्‍व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच लाइव मैच टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

कंप्यूटर-लैपटॉप और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं मैच 
टी-20 विश्‍व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. ऑनलाइन दर्शक इस ऐप को डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर-लैपटॉप और मोबाइल पर देख सकते हैं. 

कैसा है भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड
टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को ओवरऑल 63 प्रतिशत मैच में हराए हैं लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पर वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और वेस्टइंडीज टीमें साल 2009 में पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं. वेस्टइंडीज ने लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में भारत को 7 विकेट से हराया था. इसके बाद साल 2010 में वेस्टइंडीज ने भारत को 14 रनों से हराया था. भारत को इकलौती जीत 2014 में मिली थी. उस समय भारतीय टीम 7 विकेट से जीती थी. दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में मुंबई के मैदान पर सेमीफाइनल में भिड़ी थीं. इस मैच को वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत लिया था.

भारत के पास वेस्टइंडीज से बदला लेने का मौका
भारत के पास 1 मार्च 2026 को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज से बदला लेने का मौका है. दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के सेमीफाइनल मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला गया था. इस मैच में विराट कोहली ने शानदार 89 रनों की पारी खेली थी. भारत ने कुल 192 रन बनाए थे. इस मैच को वेस्टइंडीज ने दे गेंद बाकी रहते 7 विकेट से जीत लिया था. अब भारत के पास वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर हार का बदला लेने और सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने का मौका है.

दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकेल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेज, जॉनसन चार्ल्स.


 

Read more!

RECOMMENDED