scorecardresearch

IND vs WI Match: भारत अब वेस्टइंडीज से भिड़ने को तैयार! ईडन गार्डन्स में विंडीज के खिलाफ धांसू है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, ऐसा हुआ तो Team India को सेमीफाइनल का टिकट पक्का 

T20 World Cup 2026 IND vs WI: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में रविवार को भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मैच में जो भी टीम जीतेगी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ईडन गार्डन्स में विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी है. ऐसे में एक बार फिर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट पक्का है. 

Team India Team India

India vs West Indies Match, Eden Gardens: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया (Team India) अब वेस्टइंडीज ( West Indies) को हराने के लिए तैयार है. 1 मार्च 2026 को दोनों टीमों के बीच मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना है. यह एक वर्चुअल क्वार्टरफाइनल है. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

ईडन गार्डन्स में विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी है. ऐसे में एक बार फिर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिलना पक्का है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ईडन गार्डन्स में एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है. भारत और  वेस्टइंडीज के बीच रविवार को मुकाबला शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर हैं. सभी भारत की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं.

ग्रुप चरण में अजेय रही थी टीम इंडिया 
टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण में टीम इंडिया अजेय रही थी लेकिन सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के जीत पर ब्रेक लगा दिया. साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रनों से शिकस्त दे डाली. इस हार के बाद भारत को सुपर-8 में बचे अपने सभी मैच जीतने हैं, तभी वह सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा. भारत सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा चुका है. अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज को हराना है. 

ईडन गार्डन्स में भारत का शानदार रिकॉर्ड 
कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. इस मैदान पर वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. भारत ने कोलकाता में हुए सभी टी-20 मैचों में वेस्टइंडीज को हराया है. इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 4 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. एक टी-20 मैच 2018 में और तीन मुकाबले साल 2022 में खेले गए हैं और चारों ही मैचों में भारत को जीत मिली है. ईडन गार्डन्स में भारत ने 4 नवंबर 2018 को टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया था. इसके बाद यहां पर दोनों देशों के बीच 16 फरवरी 2022 को टी-20 मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया था. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच फिर कोलकाता में 18 फरवरी 2022 को मैच खेला गया था, जिसमें भारत 8 रन से जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया ने फिर 20 फरवरी 2022 को ईडेन गार्डन्स में टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराया था. अब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें रविवार को चार साल बाद  ईडन गार्डन्स में टी-20 में आमने-सामने होंगी. वेस्टइंडीज ने कोलकाता में कुल 7 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उसे जीत मिली है, जबकि 4 मैच में हार मिली है. वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज आज तक  ईडन गार्डन्स में भारत को नहीं हरा पाया है. 1988, 1993 और 1994 में यहां वेस्टइंडीज को भारत के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस मैदान पर दोनों देशों में टेस्ट में मुकाबला बराबरी का रहा है. वेस्टइंडीज का जहां 1958, 1966 और 1983 में दबदबा रहा था तो भारत ने 1974, 2011 और 2013 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. आपको मालूम हो कि टी-20 विश्व कप 2026 में ईडन गार्डन्स पर अपना पहला मैच खेलेगा, जबकि वेस्टइंडीज को थोड़ा फायदा मिल सकता है क्योंकि उसने पहले ही यहां दो ग्रुप मैच स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ खेले हैं, जिसमें उसे जीत मिली है. 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऐसा है भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड
टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को ओवरऑल 63 प्रतिशत मैच में हराए हैं लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पर वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और वेस्टइंडीज टीमें साल 2009 में पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं. वेस्टइंडीज ने लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में भारत को 7 विकेट से हराया था. इसके बाद साल 2010 में वेस्टइंडीज ने भारत को 14 रनों से हराया था. भारत को इकलौती जीत 2014 में मिली थी. उस समय भारतीय टीम 7 विकेट से जीती थी. दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में मुंबई के मैदान पर सेमीफाइनल में भिड़ी थीं. इस मैच को वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत लिया था.

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड
शे होप (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, मैथ्यू फोर्डे.